तुरंगा को मिली विकास कार्यों की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण

तुरंगा को मिली विकास कार्यों की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण

मिनी स्टेडियम, सांस्कृतिक शेड और सीसी रोड क्षेत्रवासियों को किए समर्पित

रायपुर
 वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ जिले के ग्राम पंचायत तुरंगा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। उन्होंने मिनी स्टेडियम, सांस्कृतिक शेड एवं सीसी रोड के निर्माण कार्यों का लोकार्पण करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

          इस अवसर पर वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि खेल, संस्कृति और बुनियादी अधोसंरचना किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास के महत्वपूर्ण आधार होते हैं। मिनी स्टेडियम से क्षेत्र के युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा, वहीं सांस्कृतिक शेड सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए उपयोगी साबित होगा। सीसी रोड के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और गांव की आधारभूत संरचना मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। 

        चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार लोगों को बेहतर और बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा जनआकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, पंचायत पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Admin

Recent Posts

CG : सीईओ ने अनुकंपा नियुक्ति के पूर्व मंगाई दावा-आपत्ति …

CG : सीईओ ने अनुकंपा नियुक्ति के पूर्व मंगाई दावा-आपत्ति …

बिलासपुर, । मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, नेहरू चौक ने कार्यालय में…

5 seconds ago
CG : आरटीई : ऑनलाईन आवेदन 5 अगस्त तक …

CG : आरटीई : ऑनलाईन आवेदन 5 अगस्त तक …

बिलासपुर । शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम 2009 के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए…

3 minutes ago
CG : दो मंत्रियों के यहां नई पोस्टिंग …

CG : दो मंत्रियों के यहां नई पोस्टिंग …

रायपुर। साय सरकार ने दो मंत्रियों की निजी स्थापना में अहम बदलाव किए हैं। सामान्य…

8 minutes ago
CG : ललित कला अकादमी रीजनल सेंटर के लिए शासन स्तर पर पहल शुरू …

CG : ललित कला अकादमी रीजनल सेंटर के लिए शासन स्तर पर पहल शुरू …

भिलाई। ललित कला अकादमी रीजनल सेंटर की स्थापना के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शासन स्तर…

11 minutes ago
मोहला : शंकर साहू प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री नियुक्त…

मोहला : शंकर साहू प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री नियुक्त…

मोहला | छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू की अनुशंसा पर…

22 minutes ago
मोहला : पिता की याद में हर वर्ष 77 पौधे लगाने का संकल्प…

मोहला : पिता की याद में हर वर्ष 77 पौधे लगाने का संकल्प…

मोहला | वनांचल मोहला के शिक्षक मक्खन साहू ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक…

26 minutes ago