केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल को सेक्सटॉर्शन के जरिए ब्लैकमेल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर
व्हाट्सएप के जरिए सेक्सटॉर्शन कॉल करने वाले शातिर लोग बिलकुल बेखौफ हो गए हैं. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वो केंद्रीय मंत्रियों को भी अपना शिकार बनाने की कोशिश करने लगे हैं. ऐसी ही एक घटना केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ भी हुई है. इस घटना की जानकारी खुद प्रह्लाद पटेल (Prahlad Singh Patel) ने जबलपुर (Jabalpur) में मीडिया के सामने दी है.

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल को कुछ दिन पहले व्हाट्सएप कालिंग के जरिए सेक्सटॉर्शन कॉल किया गया. मंत्री के पर्सनल सेक्रेटरी ने दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को शिकायत दी थी, जिसके बाद यह केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर हुआ.अब इस मामले में दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दोनों को राजस्थान के भरतपुर से पकड़ा है. आरोपियों की पहचान मोहम्मद वकील और मोहम्मद साहिब के तौर पर हुई है.

प्रह्लाद पटेल ने जनता से की ये अपील
पुलिस को इस केस में रैकेट के मास्टरमांइड मोहम्मद साबिर की तलाश है. बताया जाता है कि आरोपी सेक्सटॉर्शन कॉल करने वाली गैंग के सदस्य हैं, जो व्हाट्सएप के जरिए लोगों को पहले वीडियो कॉल करते हैं और फिर अश्लील वीडियो दिखाकर उन्हें ब्लैकमेल करने लगते हैं. इस मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने तत्काल कार्रवाई की. इसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने क्राइम ब्रांच को बधाई दी है. साथ ही पटेल आम जनता से भी अपील की है कि इस तरह के फर्जी कॉल की जाल में अगर कोई फंसता है, तो उसे तत्काल पुलिस की मदद लेनी चाहिए.

आरोपी गिरफ्तार
ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाना चाहिए. प्रहलाद पटेल ने मांग की है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ कानूनी रूप से सख्त कार्रवाई की जाए. दिल्ली पुलिस ने आरोपियों से वो मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है, जिसके जरिये वीडियो कॉल की गई थी. फोन को जांच के लिए एफएसएल भेजा गया है. केंद्रीय मंत्री के मोबाइल फोन पर जून के आखिरी सप्ताह में किसी अनजान नंबर से वाट्सएप वीडियो कॉल आई थी.

प्रह्लाद पटेल ने बताया कि जैसे ही उन्होंने कॉल उठाई तभी दूसरी ओर से आपत्तिजनक क्लिप चल गई. इसके बाद उन्होंने कॉल काट दी. बाद में आरोपियों ने उन्हें कॉल कर वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर डाल देने की धमकी दी. पुलिस को जांच के दौरान दो मोबाइल नंबर मिले. दिल्ली क्राइम ब्रांच ने लोकल पुलिस और तकनीकी सर्विलांस से आरोपियों को भरतपुर से दबोच लिया.

kgnews

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

8 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

8 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

8 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

8 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

9 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

9 hours ago