अन्तर्राष्ट्रीय जिझौतिया ब्राह्मण महासंघ का दो दिवसीय महाधिवेशन

भोपाल

अन्तर्राष्ट्रीय जिझौतिया ब्राह्मण महासंघ के संस्थापक और अन्तर्राष्ट्रीय संयोजक श्री कपिल देव मिश्र जी ने अपनी उद्बोधन में बताया कि महासंघ का दो दिवसीय महाधिवेशन दिनाॅंक-३१अगस्त एवं ०१ सितम्बर २०२४ को मानस भवन, श्यामला भोपाल में आयोजित हो रहा है,जो अपनी स्थापना के तीन वर्ष बाद प्रथम महाधिवेशन है।

इन तीनों वर्षों में महासंघ की कई बड़ी उपलब्धियाॅं रही हैं और आगामी तीन वर्षों की योजना,संकल्प और प्रस्ताव पर देश-विदेश से आए प्रतिनिधि विचार-विमर्श करेंगे और अपने समाज के लिए सहकारिता,सहयोग, सेवा और समर्पण से कैसे अपनी पुरानी गौरवशाली ऐतिहासिक परम्परा को भविष्य की पीढ़ियों को तेजी से सौंपा जाए,भविष्य की पीढ़ियों को तैयार किया जाए,इस पर विचार-विमर्श और मन्थन करेंगे।समाज के प्रति सेवाभावी और उपलब्धि प्राप्त महानुभावों का अलंकरण और सम्मान समारोह भी होगा।महासंघ एक विधान (लिखित जिझौतियाई संविधान),एक निशान (जिझौतियाई धर्मध्वज),एक गान (जिझौतिया धर्मध्वज गान) के तहत विश्व भर में रह रहे लगभग ६० लाख जिझौतिया ब्राह्मण समाज और जिझौतिखण्ड की याने वर्तमान बुन्देलखण्ड,जो प्राचीन नाम जिझौति था कि सप्त सनातनी सनातन समाज के लिए भी कल्याणकारी भाव से काम करने के लिए आगामी १०० वर्षों की योजनाओं को लेकर गठित हुआ है ब्राह्मण धर्म और ब्राह्मणों के लिए महासंघ के एजेण्डे में बहुत सी योजनाऍं हैं,उन पर भी विश्व भर से जुट रहे प्रतिनिधि चर्चा करेंगे।महासंघ पहला ब्राह्मण वैचारिक संगठन है,जो अकालतख्त और संघ जैसी पद्धति पर आधारित है।

इस संगठन में कुटुम्बकम् भाव से परिवार को इकाई मानकर काम किया जाता है।आज १०,००० हजार परिवार इकाई के यहाॅं धर्मध्वज अभियान के तहत महासंघ की विचारधारा को पहुॅंचाने का काम किया गया है। १५०० सदस्य वार्षिक, सक्रिय या आजीवन सदस्यों की तरह काम कर रहे हैं। महासंघ देश-विदेश में ७० इकाईयों के माध्यम से सेवा कार्यों को चला रहा है।आयोजन में पाॅंच प्रदेशों से प्रान्ताध्यक्ष,प्रतिनिधि सभा सदस्य,केन्द्रीय पदाधिकारी, जिलों और महानगरों से जिझौतिया परिवार जुट रहे हैं।विदेश में रहने वाले दो जिझौतिया मेहमान परिवार भी आ रहे  हैं,जो आवासीय महाधिवेशन में से अपने अपने क्षेत्रों के लिए कार्ययोजना को लेकर जाऍंगे और वैचारिक संगठन के विस्तार में जुटेंगे।आज की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष इकाई मध्यप्रदेश श्री रवि शंकर पाठक सहित केन्द्रीय पदाधिकारी,प्रदेश इकाई मध्यप्रदेश के पदाधिकारी,जिला इकाई भोपाल के पदाधिकारी तथा सम्भाग भोपाल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : साय कैबिनेट से आज नकटी गांव को लेकर आ सकते है बड़े फैसले …

CG : साय कैबिनेट से आज नकटी गांव को लेकर आ सकते है बड़े फैसले …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक आज शाम 4.00…

2 minutes ago
CG : बारिश ने लिया ब्रेक, मौसम पर अपडेट जानिए …

CG : बारिश ने लिया ब्रेक, मौसम पर अपडेट जानिए …

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बुधवार से फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. अधिकांश स्थानों पर…

5 minutes ago
CG : युवक ने मिर्गी से ग्रसित दोस्त की जान बचाई, बेसुध पड़ा था सड़क किनारे …

CG : युवक ने मिर्गी से ग्रसित दोस्त की जान बचाई, बेसुध पड़ा था सड़क किनारे …

धमतरी। जिला अस्पताल परिसर में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने हर किसी को…

20 minutes ago
CG : डिप्टी कलेक्टर समेत 19 अफसरों के तबादले …

CG : डिप्टी कलेक्टर समेत 19 अफसरों के तबादले …

रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग ने 19 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है. इस…

26 minutes ago
CG : 8 IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

CG : 8 IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

रायपुर। 8 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश…

32 minutes ago
CG : बारिश में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने एडवाइजरी जारी …

CG : बारिश में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने एडवाइजरी जारी …

रायपुर। बारिश का मौसम शुरू होते ही विद्युत करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका…

35 minutes ago