अनूपपुर
मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय जैतहरी में गुरू पूर्णिमा पर कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं समक्ष में दीप प्रज्जवन कर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सहायक प्राध्यापक डॉ.परमानंद तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए गुरु पूर्णिमा के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि गुरु का विद्यार्थियों के जीवन में बहुत महत्व है। विशिष्ट अतिथि शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर के प्राचार्य डॉ. जे .के. संत के द्वारा विद्यार्थियों को तुलसीदास एवं रहीम के दोहों को विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया एवं जैतहरी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.आर.एस वाटे ने विद्यार्थियों को गुरु के महत्व को समझाया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टॉप सहित महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र, छात्राएं व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) से…
ज़िला अस्पतालों के उन्नयन एवं पद स्वीकृति की कार्यवाही प्राथमिकता से करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री…
धार मध्य प्रदेश के भोपाल स्टेट म्यूजियम में रखी 12वीं सदी की मूर्ति को लेकर…
कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू 13 से…
रायपुर. वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल स्व. मोतीलाल…
भोपाल मध्य प्रदेश में देर से पहुंचे मानसून की रफ्तार फिलहाल थम गई है. राज्य…