सिंगरौली
मुख्यालय बैढ़न के राम लीला ग्राउंड में आज राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता सालाना सीजन 6 का शुभारंभ प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री नगरीय प्रशाशन कैलाश विजयवर्गीय , प्रदेश की ग्रामीण पंचायत मंत्री राधा सिंह , सीधी सिंगरौली के सांसद डॉ राजेश मिश्रा , विधायक सिंगरौली राम निवास शाह , विधायक देवसर डॉ राजेन्द्र मेश्राम , पूर्व विधायक राम लल्लू बैश , की मौजूदगी में शुरू हुआ
इस प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय , वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश द्विवेदी सहित कमेटी के सदस्यों ने कैलाश विजयवर्गीय का स्वागत किया । इस प्रतियोगिता में दिल्ली , राजस्थान , मध्यप्रदेश , उत्तरप्रदेश , जम्मू कश्मीर , हरियाणा , बिहार के पहलवान शामिल हुए , जिसमें पहली कुश्ती दिल्ली और उत्तरप्रदेश के सहारनपुर के पहलवान के बीच हुआ जिसमें दिल्ली के पहलवान मोंटी ने जीत दर्ज किया , इसी तरह सतना मध्यप्रदेश के पहलवान ने पटना बिहार के पहलवान को पटखनी दे दी । राम लीला ग्राउंड में दर्शकों की खासी भीड़ रही , जिससे व्यवस्था बनाने में पुलिस के पसीने छूट गए , मंच पर भाजपा के जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता , पूर्व विधायक सुभाष बर्मा , मध्यप्रदेश संस्कृति प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष वशिष्ठ पांडेय ,समेत नेतागण मौजूद रहे । इस दंगल का फाइनल मुकाबला कल होगा और कल ही शाम को समापन होगा । प्रदेश के नगरीय प्रशाशन मंत्री का भाजपा के सीनियर नेता वसिष्ठ पांडेय ने किया गर्मजोशी से स्वागत।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…
रायपुर भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…
भोपाल श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…
भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ग्वालियर विमानतल आगमन पर आत्मीय स्वागत हुआ। राष्ट्रपति मुर्मु रविवार…