भिंड में जान बचाने गए SDRF के दो जवान तेज बहाव में डूबे, CM मोहन ने किया 25 लाख की मदद का ऐलान

भोपाल

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में कुंवारी नदी में ग्रामीणों के साथ एक गाय को बचाने की कोशिश करते हुए एक ग्रामीण और एसडीईआरएफ  के दो जवानों की मौत हो गई. इस घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया और प्रभावित परिवारों को सहायता के निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है. इस हादसे में प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भिंड जिला प्रशासन को सहायता के निर्देश दिए हैं.

मृतक जवानों को 25 लाख की सहायता
मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर मृतक जवान प्रवीण कुशवाहा और हरदास चौहान के परिवार को 25- 25 लाख रुपये की सहायता राशि देने की मंजूरी दी गई है. इसके अलावा घटना में मृतक ग्रामीण नागरिक विजय कुशवाह के परिवार को 5 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की मंजूर दी गई है.

रेस्क्यू के दौरान जवानों नाव पलटी
दरअसल, बुधवार (21 अगस्त) को भिंड जिले के कुंआरी नदी में ग्रामीणों के फंसे होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद मौके पर एसडीईआरएफ  के जवान मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों के रेस्क्यू के दौरान टीम की नाव पलट गई.

हादसे में एसडीईआरएफ जवान और होमगार्ड के का एक-एक जवान कुंआरी नदी के तेज बहाव में बह गए. इसके अलावा एक ग्रामीण के भी तेज बहाव में बह जाने से मौत हो गई.

रेस्क्यू के लिए लगाया था 100 बचाव दल
अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर इस क्षेत्र में लापता जवानों का पता लगाने के लिए करीब 100 बचाव दल को लगाया गया. पुलिस अधीक्षक असित यादव ने बताया कि कुंवारी नदी पर बने बांध के एक फाटक में बुधवार शाम को एक गाय फंसने के बाद विजय सिंह नाम के व्यक्ति ने पानी में छलांग लगा दी.

नदी के बीच झाड़ियों में दिनेश को फंसा देखकर ग्रामीणों ने अधिकारियों को खबर की. जिन्होंने उसे बचाने के लिए राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (SDERF) की मदद मांगी.

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि लाइफ जैकेट पहने एसडीईआरएफ की तीन सदस्यीय टीम नदी में उतरी. उन्होंने बताया कि हालांकि उनकी नाव पलट गई, जिससे बचावकर्मी पानी के तेज बहाव में गिर गए.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं की होगी पहचान, सोमवार से शुरू होंगे एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स

प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं की होगी पहचान, सोमवार से शुरू होंगे एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स

भोपाल  मध्यप्रदेश के उभरते एथलीटों के लिए सोमवार से अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण…

10 hours ago
किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

रायपुर किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां घरों की बाड़ी (किचन गार्डन)…

10 hours ago
हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

रायपुर  कभी हाथों में हथियार उठाने वाले 25 आत्मसमर्पित युवाओं ने अब खेती, पशुपालन और…

11 hours ago
सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

रायपुर धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा मन में दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम…

11 hours ago
मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को भोपाल से सटे ऐतिहासिक गांव…

11 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के…

11 hours ago