शहडोल में हनुमान मंदिर पर अधिकार को लेकर दो पक्ष भिड़े, सुरक्षा के लिए पुलिस को तैनात

शहडोल

शहडोल जिले के देवलोंद थानांतर्गत ग्राम बुड़वा में स्थित महावीरन (हनुमान) मंदिर में दो पक्षों के बीच अधिकार को लेकर तनाव हो गया। विवाद इतना बढ़  गया कि मंदिर परिसर में प्रशासन के साथ पुलिस बल को तैनात करना पड़ गया।

विवाद की शुरुआत बुधवार को हुई थी। इसके बाद दोनों पक्ष मंदिर में अपना-अपना अधिकार जताने लगे। हालांकि, प्रशासनिक और पुलिस अमला मामले का पटाक्षेप कराने के प्रयास में लगा हुआ है। विवाद के बाद थाना देवलोंद में मंदिर के पुजारी उत्तम मिश्रा और रामसुशील तिवारी ने लिखित शिकायत दी थी। इसमें उल्लेखित है कि 19 जुलाई को सुबह साढ़े सात बजे जब वे मंदिर में पूजा करने वाले थे, उसी बीच सतपाल सिंह राजू, जयप्रकाश बैस मुन्ना, लवकुश बैस, अमित बैस गुड्डा, कमलनारायण बैस, संतोष बैस, अंगद बैस, नवल बैस, रितिक बैस, यादवेंद्र बैस, मोनू बैस, भूपेंद्र बैस गब्बर, बब्बू बैस आदि लोग मंदिर के गर्भगृह में घुस आए थे। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए आरती की ज्योति बुझाकर आरती की थाली गिरा दी। दोनों का हाथ पकड़कर बाहर निकाल दिया। बोले कि अब कोई ब्राह्मण भंडारा नहीं चलाएगा। न ही कोई पुजारी रहेगा। इसके बाद मंदिर के गर्भगृह में ताला लगा दिया।

इस घटना के बाद बुधवार से मंदिर में पूजा-आरती बंद हो गई। धीरे-धीरे विवाद बढ़ने लगा। मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया। शुक्रवार शाम को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आरती कराई गई। विवाद की वजह भंडारे की राशि व मंदिर की जमीन को बताया जा रहा है। एसपी कुमार प्रतीक का कहना है कि फिलहाल वहां शांति है। फिर भी घटना को देखते हुए पुलिस बल को तैनात किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाइश दी है। ताकि विवाद का निपटारा कराया जा सके।

गड़बड़ी के बाद भाई को सौंपी थी जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ के रायपुर में रहने वाले बुड़वा निवासी कृष्ण कुमार तिवारी वर्ष 2021 से लगातार भंडारे के लिए राशि भेजते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार व्यवस्था में गड़बड़ी होने पर उन्होंने अपने भाई रामस्वरूप तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी थी। आरोप है कि यह दूसरे पक्ष को नागवार गुजरा। मंदिर अपनी जमीन पर होने का दावा करते हुए विवाद शुरू हुआ। इसके बाद तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी। फिलहाल मामला शांत है। दोनों पक्ष अपना-अपना अधिकार जता रहे हैं।  

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

28 minutes ago
प्रदेशव्यापी “लोक परिवहन बसों का विशेष चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान” हुआ सफल

प्रदेशव्यापी “लोक परिवहन बसों का विशेष चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान” हुआ सफल

भोपाल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस परिवहन शोध संस्‍थान द्वारा परिवहन…

38 minutes ago
गुना पुलिस ने 17 लाख रुपये की लूट का महज 18 घंटे में किया खुलासा

गुना पुलिस ने 17 लाख रुपये की लूट का महज 18 घंटे में किया खुलासा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में लूट, डकैती,  चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के…

43 minutes ago
कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग कैंप के लिए स्कॉटलैंड रवाना हुईं मध्यप्रदेश की अंजली सिंह और माही लामा

कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग कैंप के लिए स्कॉटलैंड रवाना हुईं मध्यप्रदेश की अंजली सिंह और माही लामा

भोपाल मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी की प्रतिभाशाली महिला मुक्केबाज अंजली सिंह (57 किग्रा) एवं माही…

48 minutes ago
ओंकारेश्वर में स्थापित एकात्मता की मूर्ति (स्टैच्यू ऑफ वननेस) पूर्णतः सुरक्षित और सुदृढ़

ओंकारेश्वर में स्थापित एकात्मता की मूर्ति (स्टैच्यू ऑफ वननेस) पूर्णतः सुरक्षित और सुदृढ़

भोपाल  पवित्र नगरी ओंकारेश्वर में 'एकात्म धाम' में स्थापित आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊँची…

48 minutes ago