स्वजन को बताए बगैर पिकनिक मनाने गए दो छात्र मुहाड़ी फाल में डूब गए, हुई मौत 20 घंटे के बाद एक का शव मिला

इंदौर
स्वजन को बताए बगैर पिकनिक मनाने गए दो छात्र मुहाड़ी फाल में डूब गए। एक छात्र का 20 घंटे बाद शव निकाल लिया, लेकिन दूसरा अभी तक लापता है। अंधेरे के कारण गोताखोर, पुलिस और एसडीइआरएफ ने ऑपरेशन रोक दिया है। डीएसपी (मुख्यालय) उमाकांत चौधरी के मुताबिक हादसा बुधवार शाम हुआ है। बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाला मयंक निनामा दोस्त शिवांग ठाकुर (सिसोदिया), दुर्गेश राठौर और एक अन्य युवक के साथ पिकनिक मनाने गया था। दुर्गेश और उसका दोस्त तो पहाड़ी पर रुक गया, लेकिन मयंक और शिवांग करीब 500 फीट नीचे कुंड में नहाने चले गए। दो घंटे बाद भी बाहर न आने पर दुर्गेश चौकीदार के पास गया और घटना बताई। चौकीदार और ग्रामीणों ने युवकों को आवाज लगाई, लेकिन जवाब नहीं मिला।

खुड़ैल थाना और कंपेल चौकी से जवान पहुंचे, लेकिन अंधेरा हो चुका था। करीब एक घंटे बाद युवकों के जूते और वस्त्र दिखाई दिए। गोताखोरों ने युवकों को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण रात को ऑपरेशन रोकना पड़ गया। गुरुवार सुबह दोबारा तलाशी शुरू हुई, तो 12 बजे मयंक का शव मिल गया। वह खोह के बीच फंसा हुआ था। शिवांग का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

लाइव लोकेशन लेकर ढूंढने पहुंचे माता-पिता
इशाबाग कॉलोनी (गोविंद नगर खारचा) निवासी मयंक आइटीआइ में द्वितिय वर्ष का छात्र था। शिवांग भी प्रथम वर्ष का छात्र है। दोनों के पिता ऑटो रिक्शा चलाते है। मयंक के पिता रोशन के मुताबिक देर शाम तक घर न लौटने पर दुर्गेश को फोन लगाया था। उसने बताया कि चारों पिकनिक मनाने मुहाड़ी फॉल आ गए थे।रात को ही स्वजन खुड़ैल पहुंच गए। डीएसपी के मुताबिक पिकनिक स्पॉट को पुलिस ने खतरनाक घोषित कर रखा है। युवक-युवतियां पुलिस और चौकीदार को चकमा देकर नहाने उतर जाते है। पहले भी हादसे हो चुके है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

3 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

4 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

4 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

4 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

5 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

5 hours ago