उज्जैन :खाचरोद के करीब भीषण सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

उज्जैन
 उज्जैन जिले में खाचरोद के करीब बेडावन्या गांव में एक टैंकर और इनोवा कार की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार लोग जियारत करने के लिए गए थे। कार को टक्कर मारने वाला टैंकर इंदौर के करीब मांगलिया से आ रहा था।

शुक्रवार सुबह हुए इस हादसे के बाद वहां से रास्ते से गुजर रहे लोगों ने कार के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

टक्कर के बाद टैंकर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

उज्जैन-जावरा स्टेट हाइवे पर हुए इस हादसे में यह सामने आया है कि कार बहुत तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर सीधे टैंकर से टकरा गई। हादसे में कार के ऊपरी हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कुछ के शरीर से अंग भी टूट गए हैं।

इधर… कार चालक ने एसडीओपी के वाहन को टक्कर मारी

इंदौर रोड पर पंथपिपलई के समीप बुधवार रात को एक तेज रफ्तार कार चालक ने एसडीओपी के वाहन को टक्कर मार दी। जिससे वाहन में सवार 32वीं बटालियन का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। एसडीओपी कर्नाटक के राज्यपाल की अगवानी के लिए खडे हुए थे। नानाखेड़ा टीआइ ने आरोपित चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को कर्नाटक के राज्यपाल इंदौर से उज्जैन आ रहे थे। उनकी अगवानी के लिए एसडीओपी ब्रजेश श्रीवास्तव व टीम पंथपिपलई में अपने वाहन में थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने एसडीओपी के वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वाहन में सवार 32वीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक हरपालसिंह जाट घायल हो गया। उपचार के लिए उसे चरक भवन में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपित चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

शराब कंपनी कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत

आगर रोड पर घट्टिया थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन चालक ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक शराब कंपनी का एरिया मैनेजर था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि रवि पुत्र रामलखन जायसवाल उम्र 40 वर्ष निवासी नीलगंगा शराब कंपनी में एरिया मैनेजर था।

बुधवार देर रात को वह घट्टिया स्थित शराब दुकान से जा रहा था। इस दौरान घट्टिया में जीरो पाइंट के समीप अज्ञात वाहन चालक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे रवि गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के लिए उसे लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

7 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

7 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

7 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

7 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

7 hours ago