डमरू बजाकर यूपी का कीर्तिमान भी तोड़ेगा उज्जैन! महाकाल की सवारी में बनाया जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

उज्जैन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा डमरू, बैंड और भगवान महाकाल की सवारी के व्यापक इंतजामों को लेकर विश्व रिकार्ड बनाने की मंशा जाहिर की है. इसी मंशा के बाद अब भगवान महाकाल की दूसरी सवारी में 1000 कलाकारों द्वारा डमरू की प्रस्तुति दी जाएगी. हालांकि डमरू का विश्व रिकार्ड बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के बरेली से उज्जैन को आगे निकलना पड़ेगा.

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पिछले दिनों सावन के महीने की दर्शन व्यवस्था और भगवान महाकाल की सवारी को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रशासनिक अधिकारियों से वार्तालाप की थी. इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यह मंशा जाहिर की थी कि भगवान महाकाल की सवारी में डमरु बजाने से लेकर अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए विश्व रिकार्ड बनाने की कोशिश की जाना चाहिए.

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि भगवान महाकाल की दूसरी सवारी में काशी और नासिक के 1000 कलाकारों द्वारा डमरू बजाया जाएगा. इसके अलावा सवारी को लेकर और भी कई निर्देश दिए गए हैं. सवारी में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. इसके अलावा 300 पुलिस जवानों द्वारा बंद पर वाद्य यंत्रों के जरिए सवारी का आकर्षण बढ़ाया जाएगा.

10008 डमरू का तोड़ा जा सकता है विश्व रिकॉर्ड
भगवान महाकाल की सवारी में वर्तमान में भजन मंडली के रूप में चलने वाले 1000 से ज्यादा श्रद्धालु डमरू और अन्य वाद्य यंत्र लेकर चलते हैं. दूसरी तरफ नासिक और काशी के 1000 कलाकारों द्वारा भी सवारी में डमरू की प्रस्तुति दी जाएगी. इसके अतिरिक्त यदि सवारी में शामिल होने वाले अन्य श्रद्धालु डमरू लेकर भगवान महाकाल की भक्ति में डूब जाए तो विश्व रिकॉर्ड बनाया जा सकता है.

साल 2024 में ही महाशिवरात्रि के आसपास उत्तर प्रदेश के बरेली में शिव तांडव स्त्रोत के साथ 10008 डमरू बजाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है. यदि उज्जैन में भगवान महाकाल की सवारी के दौरान 10008 से ज्यादा डमरु बजा दिए जाएं तो उज्जैन का विश्व रिकॉर्ड बन जाएगा.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

भोपाल  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा राज्य के नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट…

4 hours ago
बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा…

4 hours ago
मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

रायपुर  छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन)…

4 hours ago
नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

4 hours ago
इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मध्यप्रदेश ने अंतर्राष्ट्रीय विमानन और वैश्विक संस्कृतियों से सम्पर्क में एक नया इतिहास रच…

4 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

4 hours ago