उमा भारती को पैर में आई चोट, हिमालय जाने का प्रोग्राम बढ़ाया आगे, जानें क्या कहा?

 भोपाल

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के पैर में चोट लग गई है. फिलहाल वे झांसी में अपने पैर की फिजियोथैरेपी करा रही हैं. इस वजह से उनके हिमालय जाने का कार्यक्रम भी आगे बढ़ गया है.  यह जानकारी खुद उमा भारती ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है.

कहा जा रहा है कि उमा भारती इन दोनों पार्टी संगठन से बेहद नाराज चल रही हैं.उन्होंने खुद को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार से अलग कर लिया है. पिछले दिनों उमा भारती ने कहा था कि वह केवल वहीं चुनाव प्रचार के लिए जाएंगी,जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उन्हें बुलाएंगे. इसी बीच उन्होंने चुनाव के दौरान ही हिमालय जाने का ऐलान कर दिया था. अब खबर आई है कि उमा भारती के पैर में चोट लगी है और वे झांसी में अपना इलाज कर रही है.

पांव में बढ़ गई है तकलीफ
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर बीजेपी को टैग करते हुए लिखा है कि,"आज ओरछा में रामराजा सरकार के दर्शन किये, सभी की जीत एवं भलाई की कामना की. भोपाल से टीकमगढ़ जाते समय 26 अक्टूबर को ललितपुर में शताब्दी से उतरते समय बायें पांव पर जोर पड़ा चूंकि 1996 और 2019 के फ्रैक्चर के कारण मेरा बायां पांव कमजोर है, उसमें थोड़ी तकलीफ शुरू हुई एवं टीकमगढ़ बड़ी कठिनाई से पहुंची.दिनांक 28 अक्टूबर को ओरछा में राम राजा सरकार के दर्शन करते हुए 29 अक्टूबर को सुबह बद्री-केदार के लिए निकल जाना था."  उन्होंने आगे लिखा कि बाएं पांव में इतनी तकलीफ बढ़ गई है कि अभी तक झांसी में हूं, फिजियोथेरेपी चल रही है ,अभी 5 दिन और झांसी में ही रहना पड़ेगा फिर डॉक्टर की अनुमति मिलने पर हिमालय की ओर बढ़ जाऊंगी."

इस कारण पद से दे दिया था इस्तीफा
बताते चलें कि साल 2003 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उमा भारती की अगुवाई में विधानसभा चुनाव में 174 सीट जीतकर रिकॉर्ड बनाया था. उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया था, लेकिन कुछ समय बाद ही एक आपराधिक प्रकरण के चलते उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उमा भारती ने एक समय बीजेपी से बगावत करते हुए भारतीय जनशक्ति पार्टी का गठन भी किया था लेकिन कुछ साल बाद उसका उमा भारती के साथ बीजेपी में विलय हो गया.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

1 hour ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

1 hour ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

1 hour ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

2 hours ago