उत्तर विस क्षेत्र से चाचा ने भतीजे के खिलाफ लिया नामांकन , बाबू मस्तान नरेला से मैदान में

भोपाल

फिलहाल विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। प्रत्याशियों के लिए अब नामांकन भरने के लिए सिर्फ तीन दिन का समय है। अब तक जिले की सात विधानसभा सीट में से भाजपा-कांग्रेस के 14 प्रत्याशियों ने नामांकन भरना तो दूर, लिया भी नहीं है। अभी भी इन्हें शुभ मुहूर्त का इंतजार है। वहीं, जिले से बुधवार तक पांच प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किया है। इनमें आम आदमी पार्टी से रईसा मलिक और पत्नी को पार्षद की सीढ़ियों तक पहुंचाने वाले बाबू मस्तान भी शामिल है। ये निर्दलीय चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं। वहीं, उत्तर सीट से कांग्रेस ने आतिफ अकील को मैदान में उतारा है, जिसके बाद से उनके चाचा आमिर तमतमाए हुए हैं। उन्होंने इसी सीट से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन ले लिया है।

भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों ने फिलहाल नहीं भरे नामांकन
चौंकाने वाली बात यह है कि जिला की सातों विधानसभा सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा व कांग्रेस के बीच ही है। दोनों ही पार्टियों ने प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं, तब भी नामांकन नहीं भरे जा रहे हैं। इसके पीछे शुभ मुहूर्त तो वजह है ही, इसके अलावा भी कई कारण बताए जा रहे हैं। हालांकि नामांकन प्रक्रिया 30 अक्टूबर तक चलेगी, लेकिन इस बीच दो दिन अवकाश रहेगा, इस तरह तीन दिन में ही नामांकन लेना और भरना होगा, जबकि दो नवंबर को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।

पांच उम्मीदवारों ने जमा किए छह नामांकन

इन छह नामांकनों में से पांच अकेले बुधवार को जमा हुए हैं। इनमें भी एक प्रत्याशी ने दो बार नामांकन जमा किए हैं। इस तरह अभी तक कुल पांच प्रत्याशियों ने ही नामांकन जमा किए हैं।

अब तक 30 नामांकन पत्रों की बिक्री

अब तक राजनीतिक दलों और निर्दलीय को मिलाकर 30 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिए हैं।

पत्नी ने लड़ा पार्षद का चुनाव, पति अब मैदान में

भाजपा से नगर निगम चुनाव में टिकट कटने के बाद बाबू मस्तान ने पत्नी को निर्दलीय पार्षद का चुनाव लड़ाया था। वह चुनाव जीत गईं थी। अब बाबू मस्तान निर्दलीय विधायक प्रत्याशी के रूप में नरेला से चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी की नगर निगम चुनाव में महापौर प्रत्याशी रहीं रईसा मलिक ने भी इसी विधानसभा आप की तरफ से नामांकन जमा किया है। इसी तरह अमील उल हक और अजय पटेल ने नामांकन जमा किए हैं, जबकि गोविंदपुरा विधानसभा से एक प्रत्याशी ने दोबारा से नामांकन जमा किया है। नरेला और गोविंदपुरा विधानसभा में अब तक लगभग 10-10 प्रत्याशी नामांकन ले चुके हैं।

उत्तर से आमिर ने लिया नामांकन

उत्तर विधानसभा क्षेत्र से अब तक चार प्रत्याशियों ने नामांकन लिए हैं। इनमें एक नाम आमिर अकील का भी शामिल है, जो मौजूदा विधायक आरिफ अकील के भाई हैं। जबकि उनके भतीजे आतिफ अकील को कांग्रेस ने यहां से प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं एक अन्य नामांकन पत्र नासिर इस्लाम ने भी लिया है, लेकिन उन्होंने अभी जमा नहीं किया है। इनके नामांकन लेने से उत्तर में राजनीतिक गरमाहट दिखाई देने लगी है। इसके अलावा मध्य से सात नामांकन लिए गए हैं और एक जमा किया गया है। हुजूर से सात नामांकन लिए गए हैं, जिनमें एक जितेंद्र डागा का शामिल हैं। वहीं दक्षिण -पश्चिम और बैरसिया से भी प्रत्याशियों ने नामांकन तो लिए हैं, लेकिन जमा किसी ने नहीं किया है। 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राज्य सरकार महिलाओं को खेल सहित प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत: रामविचार नेताम

राज्य सरकार महिलाओं को खेल सहित प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत: रामविचार नेताम

रायपुर राज्य सरकार महिलाओं को खेल सहित प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर…

31 minutes ago
कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगे युवा: मंत्री रामविचार नेताम

कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगे युवा: मंत्री रामविचार नेताम

रायपुर कृषि एवं कृषक कल्याण तथा पशुपालन मंत्री रामविचार नेताम कृषि एवं कृषक कल्याण तथा…

51 minutes ago
अशोकनगर में 10 वर्षीय दिव्यांग बालिका से सामूहिक दुष्‍कर्म के प्रकरण में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

अशोकनगर में 10 वर्षीय दिव्यांग बालिका से सामूहिक दुष्‍कर्म के प्रकरण में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

भोपाल महिलाओं, बालिकाओं एवं दिव्यांगजनों के विरुद्ध अपराधों के प्रतिमध्यप्रदेश पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीतिके…

56 minutes ago
भावी पीढ़ी के लिए हरित मध्यप्रदेश का निर्माण हमारी प्राथमिकता: राज्यमंत्री पंवार

भावी पीढ़ी के लिए हरित मध्यप्रदेश का निर्माण हमारी प्राथमिकता: राज्यमंत्री पंवार

भोपाल  मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  नारायण सिंह पंवार ने कहा है…

1 hour ago
कुकिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

कुकिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

भोपाल सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित कुकिंग कम्पटीशन के दूसरे दिन भी महिलाओं ने अपनी…

1 hour ago
लाड़ली बहनों को मिलेगी 38वीं किश्त की सौगात

लाड़ली बहनों को मिलेगी 38वीं किश्त की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को जिला भिंड के लहार में आयोजित होने वाले…

1 hour ago