मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत दो वर्षों में विवाह के लिये 75 हजार बेटियों को मिली 414 करोड़ की सहायता

भोपाल

राज्य शासन द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना में गत 2 वर्षों में 75 हजार से अधिक बेटियों के विवाह के लिये 414 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी गयी।

आयुक्त सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण डॉ. आर.आर. भोंसले से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में एक विवाह/निकाह के लिये 55 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसमें 49 हजार रुपये का एकाउंटपेयी चेक वधु (कन्या) के नाम से तथा 6 हजार रुपये आयोजन करने वाले निकाय को दिये जाते है।

आयुक्त डॉ. भोंसले ने बताया कि वर्ष 2023-24 में प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना में 62 हजार 84 विवाह कराये गये हैं। इसमें 341 करोड़ 46 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गयी। चालू वित्त वर्ष में एक अप्रैल, 2024 से अभी तक 12 हजार 979 कन्याओं के विवाह/निकाह के लिये 73 करोड़ 22 लाख रुपये की सहायता राशि दी गयी है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : सेवा सेतु से आवेदक को मिली बड़ी राहत, बिना कार्यालय चक्कर लगाए समय पर मिला आय प्रमाण-पत्र ..

CG : सेवा सेतु से आवेदक को मिली बड़ी राहत, बिना कार्यालय चक्कर लगाए समय पर मिला आय प्रमाण-पत्र ..

कोरबा । शासन की जनहितकारी पहल सेवा सेतु आम नागरिकों तक सरकारी सेवाओं की सहज,…

3 minutes ago
CG : खनिज़ के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर कार्यवाही जारी …

CG : खनिज़ के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर कार्यवाही जारी …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू द्वारा दिये गये निर्देश पर…

11 minutes ago
CG : सीएम साय की उपस्थिति में नपं बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि लेंगे शपथ …

CG : सीएम साय की उपस्थिति में नपं बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि लेंगे शपथ …

रायपुर । जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत बम्हनीडीह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ…

21 minutes ago
CG : श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल: कई अधिकारियों का ट्रांसफर …

CG : श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल: कई अधिकारियों का ट्रांसफर …

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने विभागीय कार्यों में प्रशासनिक मजबूती और सुचारू…

29 minutes ago
बस्तर में धर्मांतरण विवाद ने पकड़ा तूल, कई गांवों में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

बस्तर में धर्मांतरण विवाद ने पकड़ा तूल, कई गांवों में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

नारायणपुर. भरंडा के बाद अब ओरछा क्षेत्र के खड़कागांव में धर्मांतरण को लेकर सामाजिक विवाद…

29 minutes ago
उज्जैन में ₹1200 करोड़ का PepsiCo प्लांट, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ; आलू किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

उज्जैन में ₹1200 करोड़ का PepsiCo प्लांट, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ; आलू किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

उज्जैन  मध्य प्रदेश के उद्योगिक विकास में एक बड़ा नाम मंगलवार को जुड़ गया. मुख्यमंत्री…

35 minutes ago