मध्य क्षत्र विद्युत वितरण कंपनी अंतर्गत समाधान योजना में अब तक एक लाख 74 हजार उपभोक्‍ताओं ने कराया पंजीयन

 191 करोड़ 55 लाख मूल राशि हुई जमा, 101 करोड़ 02 लाख का सरचार्ज हुआ माफ

भोपाल 
विगत 3 नवंबर से शुरू हुई समाधान योजना 2025-26 का लाभ हजारों बकायादार उपभोक्‍ता उठा रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार की समाधान योजना 2025-26 में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में अब तक 1 लाख 74 हजार 347 बकायादार उपभोक्‍ताओं ने अपना पंजीयन कराकर लाभ लिया है। मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के खाते में 191 करोड़ 55 लाख से अधिक की मूल राशि जमा हुई है, जबकि 101 करोड़ 2 लाख का सरचार्ज माफ किया गया है।

 मध्यप्रदेश सरकार की समाधान योजना 2025-26 के लागू होने से ऐसे अनेक उपभोक्‍ता हैं जो बकाया बिल जमा कर रहे हैं और एकमुश्‍त बकाया जमा राशि जमा करने पर अधिकतम छूट का लाभ ले रहे हैं। कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने कंपनी के बकायादार उपभोक्‍ताओं से अपील की है कि वे प्रथम चरण में ही एकमुश्‍त भुगतान कर इस योजना में शामिल होकर सरचार्ज में अधिकतम छूट का लाभ उठाएं। उन्‍होंने कहा कि यह योजना उन बकायादार उपभोक्ताओं के लिए वरदान बनी है जो सरचार्ज के कारण मूलधन राशि जमा नहीं कर पा रहे थे। अब उन्हें समाधान योजना के प्रथम चरण में सरचार्ज में 60 से लेकर 100 प्रतिशत तक छूट के साथ एकमुश्‍त अथवा किस्तों में भुगतान करने का विकल्प मिल रहा है।

समाधान योजना 2025-26 : एक नजर में
समाधान योजना 2025-26 का उद्देश्य 3 माह से अधिक अवधि के उपभोक्ताओं को बकाया विलंबित भुगतान के सरचार्ज पर छूट प्रदान करना है। यह योजना जल्दी आएं, एकमुश्‍त भुगतान कर ज्यादा लाभ पाएं के सिद्धांत पर आधारित है। इस योजना में उपभोक्ता को प्रथम चरण में एकमुश्‍त भुगतान करने पर सबसे अधिक लाभ होगा जबकि द्वितीय चरण के दौरान छूट का प्रतिशत क्रमशः कम होता जाएगा। यह योजना दो चरणों में प्रारंभ होकर प्रथम चरण की शुरुआत 3 नवंबर से 31 दिसंबर 2025 तक रहेगी जिसमें 60 से लेकर 100 प्रतिशत तक सरचार्ज माफ किया जाएगा। इसी तरह द्वितीय और अंतिम चरण में जो कि एक जनवरी से 28 फरवरी 2026 तक लागू रहेगी, इसमें 50 से 90 फ़ीसदी तक सरचार्ज माफ किया जाएगा। प्रथम चरण में एकमुश्‍त राशि जमा कराने पर अधिकतम लाभ होगा। समाधान योजना 2025-26 का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को म.प्र. मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल हेतु portal.mpcz.in पर पंजीयन कराना होगा। कंपनी के उपाय ऐप एवं कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) तथा एमपी ऑनलाइन पर भी पंजीयन की सुविधा उपलब्‍ध है। पंजीयन के दौरान अलग-अलग उपभोक्ता श्रेणी के लिए पंजीयन राशि निर्धारित की गई है। घरेलू एवं कृषि उपभोक्ता कुल बकाया राशि का 10 प्रतिशत तथा गैर घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ता कुल बकाया राशि का 25 प्रतिशत भुगतान कर पंजीयन कराकर योजना में शामिल होकर लाभ उठा सकते हैं। विस्तृत विवरण तीनों कंपनियों की वेबसाइटों पर भी देखा जा सकता है साथ ही विद्युत वितरण केंद्र में पहुंचकर भी योजना के संबंध में जानकारी ले सकते हैं।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

राजनांदगांव : श्रीरामलला का आशीर्वाद लेकर लौटे दर्शनार्थियों के डॉ. रमन ने चरण पखारे…

राजनांदगांव : श्रीरामलला का आशीर्वाद लेकर लौटे दर्शनार्थियों के डॉ. रमन ने चरण पखारे…

राजनांदगांव , विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रविवार को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित…

2 minutes ago
राजनांदगांव : शनिदेव धाम परिवार ने पौधों का जन्मोत्सव मनाया…

राजनांदगांव : शनिदेव धाम परिवार ने पौधों का जन्मोत्सव मनाया…

राजनांदगांव | विश्व पर्यावरण दिवस पर शनि देव धाम परिवार ने पहले लगाए गए पौधों…

9 minutes ago
राजनांदगांव : मस्ती की पाठशाला: छत्तीसगढ़ी जुंबा पर थिरका शहर, पुराने खेल भी खेले…

राजनांदगांव : मस्ती की पाठशाला: छत्तीसगढ़ी जुंबा पर थिरका शहर, पुराने खेल भी खेले…

राजनांदगांव , शहर में हर रविवार होने वाली मस्ती की पाठशाला लोगों के लिए स्वस्थ…

12 minutes ago
राजनांदगांव : बैरिकेड के भरोसे पुल, सड़क पर गड्ढे, ज्वाइंट अलग, सरिया बाहर…

राजनांदगांव : बैरिकेड के भरोसे पुल, सड़क पर गड्ढे, ज्वाइंट अलग, सरिया बाहर…

राजनांदगांव| शहर से लगे फरहद बाइपास की हालत लगातार खराब होती जा रही है। बाइपास…

15 minutes ago
राजनांदगांव : रात में सूना रहता स्वास्थ्य केंद्र समय से पहले चले जाते हैं कर्मी…

राजनांदगांव : रात में सूना रहता स्वास्थ्य केंद्र समय से पहले चले जाते हैं कर्मी…

तुमड़ीबोड़ , ग्रामवासियों द्वारा सुशासन तिहार के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व उप स्वास्थ्य केंद्र…

24 minutes ago
बाल कायस्थ प्रतिभाओं का नेतृत्व कमाल: 33 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, नई पीढ़ी को सौंपी जिम्मेदारी

बाल कायस्थ प्रतिभाओं का नेतृत्व कमाल: 33 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, नई पीढ़ी को सौंपी जिम्मेदारी

बाल कायस्थ प्रतिभाओं ने संभाली आयोजन की कमान, 33 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान समाज…

25 minutes ago