स्वच्छता अभियान के तहत ऊर्जा मंत्री पहुंचे द्वार-द्वार, कांचमिल क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान

ग्वालियर

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की अगुआई में उप नगर ग्वालियर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने दूसरे दिन कम्यूनिटी हॉल से लेकर आनंद नगर तक सफाई अभियान चलाया। लोगों को डस्टबिन वितरित किए और सभी से अपने माता-पिता के नाम पर पेड़ लगाने का आह्वान किया। उन्होंने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में क्षेत्र में ग्रीन कोरीडोर बनाने का संकल्प लिया।

स्वच्छता अभियान के दौरान ऊर्जा मंत्री तोमर ने सभी से विनम्र आग्रह किया कि हम अपने शहर को प्रदूषण मुक्त और हरा-भरा बनाने के लिए एक कदम और बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सीमेंट के ड्रम में गमले तैयार कर पौधे लगाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने घरों, मोहल्लों और शहर को हरियाली से सजा कर स्वच्छ आक्सीजन का वातावरण बनाएं।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हम सभी पेड़ लगाकर हरित वातावरण तैयार करेंगे। सभी से आग्रह है कि अपने माता-पिता के नाम, घर के सामने, या दुकान के सामने पौधे लगाएँ।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मोहला : शिवनाथ नदी में दिखा मगरमच्छ …

मोहला : शिवनाथ नदी में दिखा मगरमच्छ …

मोहला मानपुर चौकी। जिले के अम्बागढ़ चौकी ब्लाक के शिवनाथ नदी में मगरमच्छ दिखने से…

5 minutes ago
CG : पशु चिकित्सा शिविर : पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बीमारियों के बारे में किया गया जागरूक…

CG : पशु चिकित्सा शिविर : पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बीमारियों के बारे में किया गया जागरूक…

कोंडागांव । उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला कोंडागांव के निर्देशानुसार वर्षा ऋतु के पूर्व दूरस्थ…

14 minutes ago
CG : सड़क परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों की खोज व पुनर्वास हेतु किया गया निरीक्षण…

CG : सड़क परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों की खोज व पुनर्वास हेतु किया गया निरीक्षण…

सूरजपुर । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल सक्षम नीति 2022 के प्रभावी क्रियान्वयन…

18 minutes ago
CG : मकर बंधा में जागरूकता शिविर आयोजित, बाल विवाह रोकथाम व महिला सुरक्षा पर दी गई जानकारी…

CG : मकर बंधा में जागरूकता शिविर आयोजित, बाल विवाह रोकथाम व महिला सुरक्षा पर दी गई जानकारी…

सूरजपुर । रामानुजनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मकर बंधा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया…

22 minutes ago
CG : चिल्हाटी-गतौरा मार्ग पर पुल के नीचे मिला अज्ञात भ्रूण, क्षेत्र में सनसनी …

CG : चिल्हाटी-गतौरा मार्ग पर पुल के नीचे मिला अज्ञात भ्रूण, क्षेत्र में सनसनी …

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी अंतर्गत चिल्हाटी-गतौरा मार्ग पर पुल के नीचे एक…

27 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ सहित 9 राज्यों में धूल भरी आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी …

CG : छत्तीसगढ़ सहित 9 राज्यों में धूल भरी आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी …

रायपुर/दिल्ली। देश में एक तरफ कई राज्यों में बारिश के संकेत हैं, तो दूसरी ओर…

37 minutes ago