यूनेस्को ने गुजरात के गरबा नृत्य को सांस्कृतिक धरोहर में किया शामिल

भोपाल
गुजरात के गरबा नृत्य को ’यूनेस्को द्वारा सांस्कृतिक धरोहर में शामिल किया गया है। यूनेस्को द्वारा गरबा को इंटेजिबल कल्चरल हैरिटेज सम्मान’ प्रदान किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मध्यप्रदेश द्वारा आज प्रदेश के सभी जिलों में गरबा नृत्य का आयोजन कर खुशी मनाई गई। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया नर्मदापुरम् जिले में आयोजित गरबा में महिला मोर्चा और गुजराती समय की महिलाओं के साथ शामिल हुईं। प्रदेश के सभी जिलो में महिला मोर्चा की महिलाओं ने स्थानीय महिला कार्यकताओं के साथ गरबा को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर गरबा नृत्य कर खुशियां मनाई गईं।

नर्मदापुरम में गरबा नृत्य के बाद भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि यूनेस्को ने गुजरात के गरबा नृत्य को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान मिलना देश की समस्त मातृशक्ति एंव जनता के लिए गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा यूनेस्को को गुजरात के गरबा नृत्य को यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर में शामिल करने के लिए नामित कर भेजा था, जिसे यूनेस्को ने स्वीकार कर हमारे देश और गुजरात राज्य के मां दुर्गा को समर्पित गरबा नृत्य को सम्मानित किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पहल पर यह अंतर्राष्ट्र्रीय सम्मान आज भारत को मिला है, जो कि हमारे सांस्कृतिक वैभव के अभ्युदय को दर्शाता है। श्रीमती नारोलिया ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा ने इस सम्मान की खुशी में गुरूवार को प्रदेश भर में गरबा नृत्य का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सोच और दूरदृष्टि से भारत विकसित और सशक्त हो रहा है। आज गुजरात प्रांत का गरबा नृत्य प्रधानमंत्री जी के प्रयासों से वैश्विक स्तर पर भारत की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत कर रहा है।

इस अवसर पर श्रीमती बबिता सिंह, श्रीमती रोमा नारोलिया, श्रीमती गीता सोलंकी, श्रीमती खेमवती यदुवंशी, श्रीमती संगीता जाट, श्रीमती कलश यदुवंशी, श्रीमती लहर वाधवानी, श्रीमती पिंकी यदुवंशी, श्रीमती नमिता वाधवानी, श्रीमती अमीषा जाट, श्रीमती वाणी सिंह, श्रीमती राधिका यदुवंशी, श्रीमती कुसुम कहार सहित अन्य बहनें उपस्थित रहीं।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

प्राकृतिक सौंदर्य, कॉफी बागानों और जनजातीय संस्कृति की अनूठी पहचान है बैतूल का कुकरू खामला

प्राकृतिक सौंदर्य, कॉफी बागानों और जनजातीय संस्कृति की अनूठी पहचान है बैतूल का कुकरू खामला

भोपाल  प्राकृतिक सौंदर्य, हरियाली और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध, बैतूल जिले की भैंसदेही तहसील…

25 minutes ago
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने पुल निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने पुल निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

रायपुर लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों, मैदानी…

30 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज सक्ती जिला कार्यालय में आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह…

34 minutes ago
18 जिलों में होंगे नर्मदा जयंती कार्यक्रम, नदी संरक्षण से समाज को भी जोड़ें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

18 जिलों में होंगे नर्मदा जयंती कार्यक्रम, नदी संरक्षण से समाज को भी जोड़ें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मां नर्मदा प्रदेश की 33 प्रतिशत…

35 minutes ago
78 कार्यालय सहायक ग्रेड- तीन प्रशिक्षुओं की नियुक्ति

78 कार्यालय सहायक ग्रेड- तीन प्रशिक्षुओं की नियुक्ति

भोपाल  मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड भोपाल द्वारा मानव संसाधन सुदृढ़ीकरण एवं युवाओं…

40 minutes ago
पीएमईजीपी योजना से बदली रमेश नाग की जिंदगी

पीएमईजीपी योजना से बदली रमेश नाग की जिंदगी

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर…

50 minutes ago