केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मैया सम्मान जैसी योजना को बताया नकल

भोपाल
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मैया सम्मान जैसी योजना को अपनी सरकार की नकल बताया। इसके अलावा उन्होंने किसानों और कम आय वर्ग वाली जनता के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धताओं को दोहराया।

उन्होंने झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मैया सम्मान योजना पर तंज कसते हुए कहा, “विपक्षी दल हमारी नकल कर रहे हैं। हमारी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को अपने यहां नाम बदलकर लागू कर रहे हैं, लेकिन हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है, बल्कि मुझे खुशी है कि वह ऐसा करके कहीं न कहीं महिलाओं का ही सशक्तिकरण ही कर रहे हैं।” इस बीच, उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से हुई मुलाकात को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “हमने उनके साथ मिलकर प्रदेश के विकास और किसानों की बेहतरी पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। मसूर और उड़द की दाल हमने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने का फैसला किया है, ताकि प्रदेश के किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिल सकें।”

उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत साढ़े तीन लाख आवास मध्य प्रदेश के गरीबों को देने का काम किया है। पीएम योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश में 312 सड़कों का निर्माण होगा। इस दिशा में पूरी रूपरेखा को स्वीकृति दी जा चुकी है। आयातित खाद्य तेल पर इंपोर्ट ड्यूटी पहले शून्य थी। इस पर अब हमने 27 फीसद ड्यूटी लगाने का फैसला किया है, ताकि सस्ता तेल भारत न आए। सोयाबीन, सरसों, मूंगफली का उचित फायदा किसानों को मिले, इस दिशा में हमने फैसला किया है। इसके अलावा, हमने सामान्य चावल पर भी लगे प्रतिबंध को हटा दिया है, ताकि हमारे देश का चावल बाहर जाए और हमारे किसानों को फायदा पहुंचे।”

उन्होंने आगे कहा, “2018 में प्रधानमंत्री आवास योजना में कई नाम छूट गए थे। अब उन सभी नामों को इस योजना में जोड़ने की कवायद शुरू की जा चुकी है। पहले कई लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाता था। जैसे अगर किसी का मासिक वेतन 10 हजार रुपए से अधिक होता था, तो उसे उस योजना से वंचित कर दिया जाता था। इसके अलावा, अगर किसी के पास दोपहिया वाहन होते थे, तो उसे भी योजना के लाभ से वंचित कर दिया जाता था, लेकिन अब हमने इन सभी नियमों में फेरबदल करने का फैसला किया है, ताकि इस योजना के अंतर्गत मिलने वाला लाभ अन्य लोगों तक पहुंच सकें।”

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : करोड़ों की सोलर सिंचाई योजना ठप, 65 किसान फिर बारिश के भरोसे …

CG : करोड़ों की सोलर सिंचाई योजना ठप, 65 किसान फिर बारिश के भरोसे …

दंतेवाड़ा । जिले के बालूद गांव में करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई सोलर…

7 minutes ago
CG : महतारी वंदन योजना में बड़ा सत्यापन, बस्तर संभाग के 14,891 अपात्र हितग्राहियों के नाम हटे …

CG : महतारी वंदन योजना में बड़ा सत्यापन, बस्तर संभाग के 14,891 अपात्र हितग्राहियों के नाम हटे …

जगदलपुर । महतारी वंदन योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाए…

10 minutes ago
CG : आज लगेगी स्पेशल लोक अदालत, एनआई एक्ट के मामलों का होगा त्वरित निपटारा …

CG : आज लगेगी स्पेशल लोक अदालत, एनआई एक्ट के मामलों का होगा त्वरित निपटारा …

सूरजपुर । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं…

12 minutes ago
राजनांदगांव : सूने मकान से तीन लाख रुपए के जेवरात की चोरी…

राजनांदगांव : सूने मकान से तीन लाख रुपए के जेवरात की चोरी…

राजनांदगांव| शहर के पनेका रोड में मौजूद स्टार सिटी कालोनी के सूने मकान से 3…

16 minutes ago
CG : नीट परीक्षा परिणाम से निराश छात्रा ने दी जान, पुलिस को मिला कथित सुसाइड नोट …

CG : नीट परीक्षा परिणाम से निराश छात्रा ने दी जान, पुलिस को मिला कथित सुसाइड नोट …

जगदलपुर । बस्तर जिले के जगदलपुर में प्रतियोगी परीक्षा के दबाव से जुड़ा एक दुखद…

16 minutes ago
राजनांदगांव : मानसून का ब्रेक खत्म पर बारिश कमजोर…

राजनांदगांव : मानसून का ब्रेक खत्म पर बारिश कमजोर…

राजनांदगांव , मानसून पर लगा ब्रेक खत्म हो गया है। करीब 8 दिन बाद जिले…

19 minutes ago