स्व.श्री विक्की पहाड़े भारतीय वायु सेना के परिवार का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सम्मान

छिंदवाड़ा

दिनांक 04 मई 2024 को जम्मू-कश्मीर के पूंछ इलाके में आंतकवादियों द्वारा वायुसेना के काफिलें पर हमला किया गया था , जिसमें स्व.श्री विक्की पहाड़े वीर गति को प्राप्त हुए । छिंदवाड़ा के इस शहीद बेटे के सम्मान में दिनांक 23.07.2024 को छिंदवाड़ा स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया ,जिसमें यूनियन बैंक के नर्मदापुरम के क्षेत्र प्रमुख श्री राजकुमार सेन द्वारा शहीद के परिवार को 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई । स्व.श्री विक्की पहाड़े का वेतन खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ था । जिसमें समझौता ज्ञापन के तहत उनके परिवार को यह बीमा राशि प्राप्त हुई ।  यूनियन बैंक ऑफ इंडिया उनके परिवार के साथ एस कठिन समय में सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया हमेशा से ही अपने टैगलाइन “अच्छे लोग अच्छा बैंक” के तर्ज पर अपने सभी खाताधारकों का बखूभी ध्यान रखने हेतु प्रतिबद्ध है । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती दुलारी पहाड़े (शहीद की माता), श्रीमती रीना पहाड़े (शहीद की पत्नी) और बच्चों सहित परिवार के सभी सदस्य एवं क्षेत्र प्रमुख नर्मदापुरम श्री राजकुमार सेन, श्री अभय श्रीवास्तव (अंचल कासा अधिकारी,आं.का.भोपाल) ,स्थानीय शाखा के शाखा प्रमुख श्री हेमेंद्र चौधरी और जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के रिटायर्ड लेफ्टेनेंट कर्नल श्री जया जेवियर,श्री राजेश पाटील सूबेदार की उपस्थिति रही । इस अवसर पर श्री राजकुमार सेन द्वारा वहाँ उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहाँ कि बैंक सिर्फ लेनदेन,ऋण देना ही नहीं बल्कि आमजन के जीवन के बेहतर ढ़ंग से संवारने का काम भी करता है । उन्होनें वहाँ उपस्थित सभी लोगों को बीमा योजना से जुड़कर जीवन के बेहतर ढ़ग से जीने के लिए प्रेरित भी किया एवं यह भी बतलाया कि हर व्यक्ति के जीवन काल के बाद की जिम्मेदारियों में बीमा राशि महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । बीमा राशियाँ परिवार को मूलभूत बुनियादी पोषण एवं साधन जुटाने में विशेष मदद करते है ।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…

7 hours ago
भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…

7 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…

8 hours ago
खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

रायपुर  दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…

8 hours ago
मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…

8 hours ago
संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने शनिवार को अंबिकापुर स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

8 hours ago