केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती ईरानी करेंगी वत्सल भारत पर क्षेत्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन

भोपाल

बाल संरक्षण, बाल सुरक्षा और बाल कल्याण पर वत्सल भारत कार्यक्रम में देश के विभिन्न स्थानों पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 7 क्षेत्रीय संगोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। मध्य भारत क्षेत्रीय संगोष्ठी का आयोजन भोपाल में भी किया जा रहा है। केंद्रीय महिला बाल विकास एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी रविवार 9 जुलाई 2023 को रवींद्र भवन में प्रातः 11 बजे संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगी।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक क़ानूनगो ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में केन्द्रीय महिला-बाल विकास राज्यमंत्री डॉ. मुंजापारा महेंद्र भाई, केन्द्रीय सचिव महिला-बाल विकास मंत्री इंदीवार पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। मध्य भारत क्षेत्र की संगोष्ठी में मध्य प्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ और राजस्थान राज्यों के बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड, ग्राम बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बाल अधिकार संरक्षण से जुड़े लगभग 2 हज़ार से ज़्यादा प्रतिनिधि शामिल होंगे।

कानूनगो ने बताया है कि क्षेत्रीय संगोष्ठी में किशोर न्याय अधिनियम नियमों में संशोधन, गोद लेने की प्रक्रियाओं पर इसके प्रभाव तथा बच्चों के हितों को सर्वोपरि रखने वाले समाज के निर्माण के लिए भारत सरकार द्वारा बीते वर्षों में बनायी गई नीतियों, कार्यक्रमों एवं नवाचारों संबंधी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

 

kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

8 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

8 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

8 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

8 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

9 hours ago