सतना पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह, ग्रामीणों की मांग पर आवास सर्वे के दिए निर्देश

सतना 

केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को सतना जिले के दौरे पर रहे। नागौद मार्ग पर स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बारिश से घर गिरने की समस्या उनके सामने रखी और ‘मामा’ कहकर आवास दिलाने की अपील की।

शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और एक बुजुर्ग महिला को गले लगाकर सांत्वना दी। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों का सर्वे तुरंत किया जाए और उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ उपलब्ध कराया जाए। इस भावुक पल के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि वे शिवराज सिंह को अपने परिवार के सदस्य की तरह मानते हैं और हर संकट की घड़ी में उन्हीं से उम्मीद रखते हैं।

सुरक्षा सहयोगी के घर पहुंचे, बेटे को दी श्रद्धांजलि
इसके बाद केंद्रीय कृषि मंत्री अपने सुरक्षा सहयोगी मोनू सिंह परिहार के निजी निवास नागौद पहुंचे। यहां उन्होंने स्वर्गीय अभिनव सिंह परिहार मोनू सिंह परिहार के बेटे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दुःख की इस घड़ी में शिवराज सिंह ने परिहार परिवार से व्यक्तिगत रूप से भेंट की और उन्हें हिम्मत बंधाई। उन्होंने कहा कि दुख साझा करने से वह थोड़ा हल्का होता है और वे हर परिस्थिति में परिवार के साथ खड़े हैं।

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
शिवराज सिंह चौहान के सतना आगमन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। जगह-जगह उनका स्वागत किया गया और लोग अपनी समस्याएं लेकर उनके पास पहुंचे।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

Indore Metro के अंडरग्राउंड रूट में चुनौती, एयरपोर्ट एरिया में ब्लास्टिंग से होगी खुदाई

Indore Metro के अंडरग्राउंड रूट में चुनौती, एयरपोर्ट एरिया में ब्लास्टिंग से होगी खुदाई

इंदौर  इंदौर में मेट्रो ट्रेन के अंडरग्राउंड हिस्से का काम फिलहाल एयरपोर्ट के समीप चल…

27 minutes ago
Ladli Behna Yojana: कब आएगी 37वीं किस्त? ऐसे चेक करें खाते में आए ₹1500 या नहीं

Ladli Behna Yojana: कब आएगी 37वीं किस्त? ऐसे चेक करें खाते में आए ₹1500 या नहीं

भोपाल   लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की वो योजना है जो प्रदेश की जरुरतमंद…

33 minutes ago
विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर         छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…

10 hours ago
रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…

10 hours ago

सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक को मिला नया जीवन

रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…

10 hours ago
देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…

11 hours ago