20 राज्यों में 4500 पौधे लगा चुका मोदी सरकार के केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि मंत्री, 4 साल से जारी है अभियान

भोपाल

केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछले चार साल के भीतर 4 हजार 500 से अधिक पौधे रोप चुके हैं. उन्होंने लोगों से जन्मदिन और वर्षगांठ जैसे अवसरों पर पेड़ लगाकर पर्यावरण को बचाने का आह्वान किया.

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, आज मैंने पौधे लगाने के चार साल पूरे कर लिए हैं. पर्यावरण को बचाने, मिट्टी के कटाव को रोकने, पानी और जीवन को बचाने के लिए पेड़ लगाना बहुत जरूरी है. यह संकल्प अब जन आंदोलन बन रहा है.

19 फरवरी 2021 को शिवराज ने प्रतिदिन पौधे लगाने का संकल्प लिया था. उन्होंने अपनी पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ नर्मदा नदी के तट पर अमरकंटक में पहला पौधा लगाया था.

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि जब तक मैं जीवित हूं, यह आंदोलन जारी रहेगा. यह पर्यावरण को बचाने का एक बड़ा अभियान बन सकता है.

शिवराज के पौधरोपण संकल्प को आज 4 वर्ष पूरे हो गए.

चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का भी जिक्र किया और कहा, भारत पर्यावरण को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है…पीएम मोदी एक दूरदर्शी नेता हैं, वे आने वाली पीढ़ियों के बारे में सोचते हैं, इसलिए उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ का आह्वान किया.

शिवराज  ने कहा, ''पर्यावरण को बचाना एक पवित्र उद्देश्य है,'' और लोगों से जन्मदिन और वर्षगांठ जैसे अवसरों पर पेड़ लगाने की शपथ लेने का आग्रह किया. मंत्री ने अब तक देश के 20 से अधिक राज्यों में 4,500 से अधिक पौधे लगाए हैं.

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, शिवराज सिंह चौहान इस पहल के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को जल सखियों के साथ छतरपुर के जटाशंकर धाम में पौधे लगाये  

बता दें कि जल सखियां प्रशिक्षित समुदाय के सदस्य हैं जो पानी की गुणवत्ता की जांच करते हैं और लोगों को जल संरक्षण और स्वच्छता के बारे में शिक्षित करते हैं.

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : CM साय आज गरियाबंद और सूरजपुर दौरे पर …

CG : CM साय आज गरियाबंद और सूरजपुर दौरे पर …

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गरियाबंद के क्षेत्रवासियों को 700 करोड़ के विकास कार्यों…

3 minutes ago
CG : बहन से छेड़छाड़ का विरोध कर रहे भाई की बेरहमी से पिटाई …

CG : बहन से छेड़छाड़ का विरोध कर रहे भाई की बेरहमी से पिटाई …

अंबिकापुर। बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने भाई की बेरहमी से पिटाई…

6 minutes ago
राजनांदगांव : जिला सतनामी सेवा समिति की आमसभा 21 जून को होगी…

राजनांदगांव : जिला सतनामी सेवा समिति की आमसभा 21 जून को होगी…

राजनांदगांव | जिला सतनामी सेवा समिति की बैठक सतनाम भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता…

8 minutes ago
राजनांदगांव : मुनादी : शेर जुलूस निकाला तो सीधे होगी कार्रवाई…

राजनांदगांव : मुनादी : शेर जुलूस निकाला तो सीधे होगी कार्रवाई…

राजनांदगांव| शहर में मोहर्रम के दौरान निकलने वाले डीजे, बैंड और शेर जुलूस को प्रतिबंध…

15 minutes ago
राजनांदगांव : सिविल जज बनने पर सौनक वर्मा का अभिनंदन…

राजनांदगांव : सिविल जज बनने पर सौनक वर्मा का अभिनंदन…

अंबागढ़ चौकी | छग सिविल जज परीक्षा में नगर के मेघावी युवा सौनक वर्मा का…

18 minutes ago
CG : प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को होगी ग्राम सभा …

CG : प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को होगी ग्राम सभा …

रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों को ग्राम सभाओं के माध्यम से…

20 minutes ago