सिंगाजी ताप विद्युत गृह की यूनिट नंबर 3 का चौथी बार शतकीय रिकार्ड

भोपाल

मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया (खंडवा) की 660 मेगावॉट क्षमता की यूनिट नंबर 3 ने अपनी कमीशनिंग के बाद चौथी बार 100 दिनों तक लगातार बिजली उत्पादन करने का रिकार्ड बनाया। इस यूनिट ने 10 नवम्बर 2024 से 18 फरवरी तक 100 दिनों में 1423.52 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन किया। उल्लेखनीय है कि पावर जनरेटिंग कंपनी के ताप विद्युत गृहों की ताप विद्युत यूनिट ने वर्ष 2024-25 में 13वीं बार 100 अथवा अधिक दिन तक अनवरत संचालित रहने का नया कीर्तिमान बनाया।

चौथे शतकीय रिकॉर्ड में सबसे अधिक उत्पादन

सिंगाजी ताप विद्युत गृह की यूनिट नंबर 3 द्वारा अपने चौथे शतकीय रिकार्ड में सबसे अधिक 1423.52 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन किया गया। इससे पूर्व इस यूनिट द्वारा 6 फरवरी 2022, 19 नवम्बर 2023 और 20 मार्च 2024 को लगातार 100 दिन तक बिजली उत्पादन करने का रिकार्ड बनाया गया था।

सभी मापदंड में सफल हुई यूनिट नंबर 3

660 मेगावॉट की यूनिट ने जब चौथी बार 100 दिन सतत् विद्युत उत्पादन करने का कीर्तिमान अर्जित किया तब इसने विद्युत उत्पादन के स्थापित विभिन्न मापदंड को पूर्ण करने में सफलता पायी। यूनिट नंबर 3 ने 94.78 फीसदी प्लांट उपलब्धता फेक्टर (पीएएफ), 89.87 फीसदी प्लांट लोड फेक्टर (पीएलएफ) 5.89 फीसदी ऑक्जलरी कंजम्पशन व 0.199 मिलीलीटर प्रति यूनिट विशिष्ट तेल खपत की उपलब्ध‍ि हासिल की।

ऊर्जा मंत्री व अपर मुख्य सचिव ने दी बधाई

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और अपर मुख्य सचिव ऊर्जा नीरज मंडलोई ने सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना के यूनिट नंबर 3 के अभियंताओं व कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता से सभी को गर्व महसूस हो रहा है। इस यूनिट के अभियंताओं व कार्मिकों ने मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के प्रदर्शन सुधार अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

सीमाओं की सुरक्षा की तरह महत्वपूर्ण है डेटा की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सीमाओं की सुरक्षा की तरह महत्वपूर्ण है डेटा की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज की सबसे मूल्यवान संपत्ति डेटा…

11 hours ago
सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी छह-सात माह में बड़े त्यौहार,…

12 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रदेश में एग्रो सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने…

12 hours ago
होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 महीने फंसे रहे छत्तीसगढ़ के नेवी अधिकारी रुद्रांश चौबे, बोले- सिर के ऊपर से गुजरती थीं मिसाइलें

होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 महीने फंसे रहे छत्तीसगढ़ के नेवी अधिकारी रुद्रांश चौबे, बोले- सिर के ऊपर से गुजरती थीं मिसाइलें

रायपुर. समुद्र के बीचों-बीच खड़ा एक कार्गो शिप, चारों तरफ युद्ध का साया, आसमान में…

12 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले जीनानी कम्पनी के पदाधिकारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले जीनानी कम्पनी के पदाधिकारी

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सोमवार को मंत्रालय में बंगलुरू बेस्ड जीनानी डॉट एआई…

12 hours ago
महेश केवट का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- मतदान होता तो पार्टी में पड़ जाती टूट

महेश केवट का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- मतदान होता तो पार्टी में पड़ जाती टूट

भोपाल  कांग्रेस की सीनियर लीडर और तेलंगाना की प्रभारी मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा चुनाव में…

12 hours ago