उज्जैन.
महाकाल थाना क्षेत्र में रहने वाली नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ मुंहबोले मामा द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित तीन साल से छात्रा डरा-धमकाकर उसके साथ ज्यादती कर रहा था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने शिकायत की थी कि उनका परिचित प्रकाश उर्फ टिंकू करीब तीन सालों से उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म कर रहा है।
आरोपित उसके गांव का ही रहने वाला है। वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण के कारण लगे लॉकडाउन के बाद से वह उज्जैन में ही उसके घर के समीप रहने लगा था। उसकी पुत्री आरोपित को मामा बुलाती थी। चार दिन पूर्व आरोपित प्रकाश उसकी पुत्री का मुंह दबाकर उसे अपने साथ ले जा रहा था। महिला ने उसे देख लिया और पुत्री को आरोपित के चंगुल से छुड़वाया था।
आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज
छात्रा ने अपनी मां को बताया कि प्रकाश बीते तीन साल से उसके साथ ज्यादती कर रहा है। विरोध करने पर वह उसे और मां को जान से मारने की धमकी भी देता था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों…
रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता…
भोपाल गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
भोपाल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…
रायपुर वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…
भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…