देश-विदेश

UP : कंडक्टर ने मजदूर को चलती बस से फेंका, पहिये से कुचलकर मौत; रोजी-रोटी के लिए जा रहा था जयपुर

पीलीभीत से जयपुर जा रही डबल डेकर बस से मजदूर को मामूली विवाद के बाद नीचे फेंक दिया गया। बरेली में पीलीभीत बाईपास से संजयनगर मोड़ के पास हुई घटना में मजदूर बस के पिछले पहिये के नीचे आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस का स्टाफ भाग गया। बारादरी पुलिस मजदूर के परिवार को थाने ले आई और बस को कब्जे में ले लिया गया है।

पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी विजयपाल (38 वर्षीय) जयपुर में मजदूरी करते थे। वह दीपावली पर घर आए थे। परिवार समेत वह गांव से जयपुर में मजदूरी करने जा रहे थे। पत्नी, भतीजे प्रमोद व अन्य लोगों के साथ वह डबल डेकर निजी बस से बृहस्पतिवार शाम घर से निकले। रात करीब नौ बजे बस बरेली आई।

कंडक्टर ने दिया धक्का 
भतीजे प्रमोद के मुताबिक चाचा विजयपाल को लघुशंका लगी। उन्होंने कंडक्टर से बस रोकने को कहा तो उसने इन्कार कर दिया। बताते हैं कि विजयपाल ज्यादा जिद करने लगे तो कंडक्टर ने पीलीभीत बाइपास से संजयनगर मोड़ पर बस पहुंचते ही उन्हें धक्का दे दिया। इससे वह बस के खुले हुए गेट से नीचे आ गिरे और बस के पिछले पहिये के नीचे आ गए।

घटना के बाद बस के चालक, कंडक्टर व क्लीनर बस को छोड़कर भाग गए। बारादरी थाना प्रभारी अमित पांडेय सूचना पर मौके पर पहुंचे। यहां से परिजनों को थाने ले गए। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिख ली जाएगी।

गुस्साए परिवार ने किया हंगामा
मजदूर की मौत से गुस्साए परिवार ने मौके पर हंगामा किया। सड़क पर बस खड़ी होने से जाम भी लगने लगा। तब पुलिस ने बस हटवाकर परिवार को मनाया। बस में से उतरीं कुछ सवारियां नशे की हालत में भी थीं। ये लोग सड़क पर खड़े होकर हंगामा करने लगे। 

संजय नगर मोड़ पर जाम लगने की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई। परिवार को थाने ले जाया गया, तो वहां भी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। इंस्पेक्टर ने समझाया कि कार्रवाई की जा रही है तो वह मान गए।

सांठगांठ से चल रहीं अवैध बसें
पीलीभीत व बरेली होकर कई निजी बस संचालक बसें दौड़ा रहे हैं। इससे परिवहन निगम का भी नुकसान हो रहा है। इन बसों में यातायात नियमों का पालन भी नहीं होता है। पुलिस और परिवहन अधिकारियों की कृपा से बसों का संचालन हो रहा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : नक्सल पीड़ित परिवार के देवा मंडावी को मिली शासकीय नौकरी …

CG : नक्सल पीड़ित परिवार के देवा मंडावी को मिली शासकीय नौकरी …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की "छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत…

20 seconds ago
CG : सतरेंगा में दर्दनाक हादसा, पिकनिक पर गए SECL कर्मी की नदी में डूबने से मौत …

CG : सतरेंगा में दर्दनाक हादसा, पिकनिक पर गए SECL कर्मी की नदी में डूबने से मौत …

कोरबा। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतरेंगा में रविवार को पिकनिक मनाने गए 24 वर्षीय…

4 minutes ago
CG : बिलासपुर में हुआ था दर्दनाक हादसा, हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान …

CG : बिलासपुर में हुआ था दर्दनाक हादसा, हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान …

बिलासपुर: हाईकोर्ट ने कोटा ब्लॉक के भाड़म गांव में करंट से हुई तीन मौतों के…

10 minutes ago
CG : आज BJP विधायक दल की अहम बैठक …

CG : आज BJP विधायक दल की अहम बैठक …

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आगामी मानसून सत्र की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा…

35 minutes ago
CG : सावधान! छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, जानें कब से धीमी होगी रफ्तार …

CG : सावधान! छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, जानें कब से धीमी होगी रफ्तार …

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आषाढ़ लगने के बाद झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है. नदी-नाले उफान…

40 minutes ago
CG : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के प्रेरणास्रोत: संजय श्रीवास्तव …

CG : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के प्रेरणास्रोत: संजय श्रीवास्तव …

रायपुर: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम…

45 minutes ago