हरदोई जिले के पिहानी कस्बे में सोमवार की देर शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी युवक को भीड़ ने पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। छेड़छाड़ की शिकार किशोरी ने मंगलवार की सुबह आत्महत्या कर जान देने का प्रयास किया।

सीएचसी से उसे हरदोई रिफर किया गया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सोमवार को कस्बे में दो स्थानों से निकाली गई गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा देर शाम को हरैया नहर पुल पर पहुंची। प्रतिमा विसर्जन के दौरान भीड़ ने एक युवक को एक किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोप में पकड़ कर पिटाई शुरू कर दी।इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसी बीच मंगलवार की सुबह छेड़छाड़ की शिकार किशोरी ने गले में फंदा डाल कर जान देने का प्रयास किया। इस बीच पहुंचे परिजनों ने उसे फंदे से उतार लिया। हालत बिगड़ते देख कर उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे हरदोई रेफर कर दिया गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *