CG : खल्लारी में रोप-वे दुर्घटना : 01 की महिला की मौत सहित 17 घायल

प्रथमिक उपचार हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा में भर्ती

4 गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर

जिला प्रशासन एवं पुलिस की टीम घटना स्थल पर मौजूद 

घटना की जांच की जाएगी – कलेक्टर

महासमुंद , जिले के प्रसिद्ध पर्यटन एवं धार्मिक स्थल खल्लारी मंदिर क्षेत्र में आज सुबह लगभग 11 बजे रोप-वे दुर्घटना की घटना सामने आई, जिसमें 17 लोग घायल हो गए। दुर्भाग्यवश एक 28 वर्षीय महिला आयुषी (राजा तालाब, रायपुर) की मृत्यु हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। प्रश्न एवं स्थानीय नागरिकों की सहायता से घायलों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया।
मौके पर अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) नमिता मारकोले, तहसीलदार नितिन ठाकुर सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम तत्काल पहुंची और राहत कार्यों का समन्वय करते हुए घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई। 

कलेक्टर विनय लंगेह ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि घायलों का उपचार हमारी प्राथमिकता है ,साथ ही घटना की बारीकी से जांच कराई जाएगी ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। साथ ही, निर्देश दिया गया है कि वर्तमान में घायलों के उपचार, समुचित देखभाल एवं आवश्यक सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।


 अनुविभागीय अधिकारी नमिता मारकोले के अनुसार घायलों में  गोविंद स्वामी, नमिता स्वामी, अंशुका स्वामी (महासमुंद), हेमलाल नागेश्वर, रतन नागेश्वर, हेमिन, हुलसी, पूर्वी, टिया, अमलेश (टिकरापारा, रायपुर), टोमेश्वरी साहू, कुमेश साहू, हर्ष साहू (दलदल सिवनी, रायपुर)
ऋषभ धावरे, छ्यांश, मनस्वी (राजा तालाब, रायपुर) है। राजा तालाब निवासी एक महिला आयुषी की मौत हो गई है।
जिला प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है और सभी घायलों को बेहतर उपचार एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

रायपुर,  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं प्रेरणा से आयोजित 12वें विश्व योग…

6 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

विधायक, कलेक्टर सहित सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक किया योगाभ्यासनशामुक्ति शपथ एवं वृक्षारोपण भी…

13 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में साइकिल रैली का आयोजन

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में साइकिल रैली का आयोजन

विधायक, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के…

16 minutes ago
CG : कोटमहर गार्डन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

CG : कोटमहर गार्डन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

वन मंत्री केदार कश्यप ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का दिया…

22 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 : योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम-सांसद बृजमोहन अग्रवाल

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 : योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम-सांसद बृजमोहन अग्रवाल

कृषि उपज मण्डी परिसऱ में जिला स्तरीय योगाभ्यास का आयोजनस्वस्थ शरीर व नशामुक्त भारत का…

31 minutes ago
CG : जशपुर के प्राकृतिक वातावरण में सरना एथनिक रिजॉर्ट के कर्मचारियों और पर्यटकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

CG : जशपुर के प्राकृतिक वातावरण में सरना एथनिक रिजॉर्ट के कर्मचारियों और पर्यटकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेशरायपुर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल…

35 minutes ago