क्राइम

UP : गोरखपुर में झाड़-फूंक के लिए घर आए तांत्रिक ने बालिका से की छेड़खानी, गिरफ्तार

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज इलाके में एक तांत्रिक ने झाड़-फूंक की आड़ में मंगलवार को छेड़खानी कर दी। बेटी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे पकड़ लिया है। तांत्रिक को खुद बच्ची के घरवालों ने ही घर में बुलाया था। आरोपी भी उसी इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज इलाके में रहने वाली दस साल की बालिका अक्सर बीमार रहती थी। मां-बाप उसका उपचार करवा रहे हैं। इसी बीच किसी ने झाड़-फूंक की सलाह दे दी। गांव की एक महिला के बताने पर परिजनों ने तांत्रिक से संपर्क किया। उसने घर में ही आकर पूजा-पाठ करने को कहा। मंगलवार को तांत्रिक झाड़-फूंक करने के लिए घर पहुंच गया। इस दौरान उसने कहा कि सब लोग घर से बाहर चले जाएं। बालिका पर कोई साया है। उसे अकेले में ही पूजा करनी होगी। उसकी बातों को मानकर घरवाले कमरे से बाहर चले गए।

कुछ देर बाद बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पहले तो लोगों को लगा कि उसके शरीर के भूत की आवाज उसकी जुबां से आ रही है, लेकिन जब बच्ची ज्यादा शोर मचाने लगी तो परिजनों को संदेह हो गया। परिजन अंदर गए तो बच्ची ने रोते हुए आपबीती बताई। इस दौरान आरोपी तांत्रिक मौके से फरार हो गया। आपबीती सुनने के बाद परिजन सीधे थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि तांत्रिक को घर में बुलाया गया था। इस दौरान उसने बच्ची से अश्लील हरकत की है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, घरों में घुसा पानी, दर्जनभर गांवों का संपर्क टूटा

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, घरों में घुसा पानी, दर्जनभर गांवों का संपर्क टूटा

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां तेज हो रही है. प्रदेश के सभी संभागों के अधिकांश…

46 minutes ago
भोपाल में होटल बंद होने से तनाव में थी 35 वर्षीय महिला, आत्महत्या की घटना से सनसनी

भोपाल में होटल बंद होने से तनाव में थी 35 वर्षीय महिला, आत्महत्या की घटना से सनसनी

भोपाल. छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शिवनगर में होटल का कारोबार मंदा पड़ने से परेशान…

56 minutes ago
राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना – प्राकृतिक ऊर्जा से प्रकाशित हो रहा प्रशांत का घर

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना – प्राकृतिक ऊर्जा से प्रकाशित हो रहा प्रशांत का घर

- योजना से आर्थिक बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मिल रहा योगदान- पीएम…

1 hour ago
राजनांदगांव जिले में अब तक 1123.1 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 354.8 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव जिले में अब तक 1123.1 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 354.8 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से…

1 hour ago