इटावा के भरथना के ढुलबजा गांव में शनिवार सुबह खेत पर काम कर रहीं मां-बेटों पर परिवार के ही युवक ने अपने करीब आधा दर्जन साथियों के साथ हमला कर दिया। युवक ने चाचा की सौ मीटर दौड़ाकर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। चाचा की हत्या के बाद लौटकर आया और हवाई फायर कर दादी को बेरहमी से फावड़े से काट डाला। इस दौरान दूसरे चाचा ने खेत से भागकर जान बचाई। कोतवाली क्षेत्र के ढुलबजा गांव निवासी बुजुर्ग रामपूती (70) ने दो शादियां की थीं। पहले पति कोमल सिंह से एक बेटा अरविंद निवासी गांव उदयपुर थाना ऊसराहार और दूसरे पति कांताप्रसाद से दो बेटे अमित और शिवकुमार हुए थे। इनमें से अरविंद की लगभग 20 साल पहले मौत हो चुकी थी। उसके तीन बेटे सतवीर, प्रांशु और आशू गांव उदयपुर में ही मां सीमा के साथ रहते थे।
उनका सौतेले चाचा अमित और शिवकुमार से गांव ढुलबजा में दूसरे पति कांताप्रसाद की पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह करीब 10 बजे रामपूती अपने बेटों अमित और शिवकुमार के साथ खेत पर काम कर रही थीं। इस बीच सतवीर अपने छह असलहाधारी साथियों के साथ एक कार से आया। उसकी कुछ दिन पहले खेत की बेची मिट्टी को लेकर बहस होने लगी। इस बीच गुस्साए सतवीर ने हवाई फायर कर दिया तो यह देखकर अमित और शिवकुमार जान बचाकर भागने लगे। सतवीर ने करीब सौ मीटर दौड़ाकर अमित की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, शिवकुमार को गांव की ओर ढूंढने जा रहे सतवीर ने रामपूती को फावड़े से गला काटकर मार डाला। गांव में जाकर काफी देर तक छोटे चाचा की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। इस फायरिंग करते हुए आरोपी फरार हो गए। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर डीएम अवनीश कुमार राय, एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसपी देहात सत्यपाल सिंह, एसडीएम कुमार सत्यमजीत, सीओ विवेक जावला, तहसीलदार अशोक कुमार सिंह कई थानों का फोर्स लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। देर शाम पहुंचे आईजी जोन प्रशांत कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों ने बातचीत की। पुलिस ने मृतक अमित की पत्नी रिंकी देवी की तहरीर पर तीनों भाइयों और उनकी मां सीमा देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। भूमि का था विवाद, मिट्टी बेचने के बाद से बढ़ गई थी तनातनीढुलबजा गांव में विवाद की वजह पैतृक साढ़े 13 बीघा जमीन बनी। कागजों में हिस्सा बांट होने के बावजूद सौतेले चाचाओं की मनमानी से गुस्साए भतीजे ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दे दिया। दो माह पहले भट्ठा संचालक को मिट्टी बेचने के सौदे से बढ़ी तनातनी ने दिनदहाड़े अपनों का कत्ल करा दिया। डीएम अवनीश राय ने बताया कि घटना दुखद है। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।रामपूती ने दो शादियां की थीं। गांव के कामता प्रसाद से दूसरी शादी करने के बाद रामपूती अपने पहले पति से जन्मे बेटे अरविंद को लेकर ही गांव आई थीं। कामता प्रसाद से दो बेटे अमित व शिवकुमार समेत आठ संतानें हुईं थीं। छह बेटियों की शादी रामपूती कर चुकी थीं। बड़ा बेटे अरविंद का कुछ समय पहले निधन हो गया था। उसके बाद से अरविंद की पत्नी सीमा देवी अपने तीन बच्चों सतवीर, प्रांशू और आशू को लेकर अपने सगे ससुर के गांव उदयपुरा रहने लगी थी।गांव में कामता प्रसाद के नाम लगभग 18 बीघा जमीन थी। इसमें उन्होंने पत्नी रामपूती, अपने बेटों अमित और शिव कुमार के साथ ही सौतेले बेटे अरविंद के नाम बराबर की वसीयत की थी। अरविंद की पत्नी सीमा व तीनों पुत्र उदयपुरा में रहने की वजह से कामताप्रसाद की जमीन में उनके हिस्से की जमीन पर कब्जा नहीं दिया जा रहा था। लगभग साढ़े चार बीघा जमीन सतवीर के सौतेले चाचाओं ने बेच भी ली थी। इससे सीमा और उसके पुत्र नाराज थे। जमीन के हिस्से को लेकर पिछले लगभग पांच वर्षों से न्यायालय में मामला विचाराधीन है। दो माह पहले अमित ने कस्बे के एक भट्ठा संचालक राजू चौहान को खेत की मिट्टी बेचने का सौदा किया था। इसकी जानकारी के बाद से ही तनातनी और बढ़ गई थी। भट्ठा संचालक के अनुसार, 50 हजार प्रति बीघा के लिए तीन साल के लिए सौदा हुआ था। इसके लिए अमित को 2.65 लाख रुपये एडवांस दे दिए थे।…नहीं तो अमित की दिव्यांग पत्नी और बेटे की भी हो जाती हत्यामृतक के छोटे भाई शिव कुमार ने बताया कि आरोपी भतीजे अपने साथियों के साथ सबसे पहले घर पर ही आ धमके थे। उस समय घर पर सिर्फ भाभी रिंकी ( मृतक अमित की पत्नी) और उनका तीन वर्षीय पुत्र लउआ ही घर पर थे। आरोपियों के कुंडी बजाने पर भयभीत होकर भाभी ने दरवाजे नहीं खोले। यदि दरवाजा खोल देती तो शायद आरोपी उन्हें भी मार डालते। उधर, पति की हत्या के बाद घटनास्थल पर दिव्यांग रिंकी का रो-रोकर बुरा हाल था। वह रो-रोकर यही कह रही थी कि अब लउआ को कैसे अकेले पालेंगे।रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…
रायपुर विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) के जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का…
रायपुर उच्चतम न्यायालय द्वारा न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुँचाने तथा…
रायपुर महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का गोंडी एवं हल्बी भाषा में होगा…
भोपाल प्राकृतिक सौंदर्य, हरियाली और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध, बैतूल जिले की भैंसदेही तहसील…