आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाडीह कटघर बाजार में तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर एक चाय की दुकान में घुस गई। हादसे में दुकान पर मौजूद एक ग्राहक की जहां मौत हो गई तो वहीं दुकानदार समेत दो घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीरपुर के कटघर गांव निवासी हरिराम (29) गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर चाय की दुकान चलाता है।
गुरुवार अलसुबह दुकान पर गांव के ही राम नरायन (56) और श्याम नरायन (50) बैठ कर चाय पी रहे थे। इसी दौरान मुख्य मार्ग से गुजर रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर हरिराम की चाय की दुकान में ही घुस गई। हादसे में दुकानदार हरिराम, ग्राहक रामनरायन व श्याम नरायन घायल हो गए। हादसे के बाद बोलेरो सवार मौके पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची गंभीरपुर थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल रवाना किया। रास्ते में ही रामनरायन की मौत हो गई। वहीं दुकानदार हरिराम की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। श्याम नरायन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…
भोपाल संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह…