बरदह थाना क्षेत्र के सराय मोहन के पास प्रयागराज से गोरखपुर जा रही बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई और बस खाई में जाकर पलट गई। इस दुर्घटना में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को बरदह सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। बुधवार की रात राप्तीनगर डिपो प्रयागराज से गोरखपुर जा रही थी। वह बरदह थाना क्षेत्र के सराय मोहन गांव के पास पहुंची थी कि ट्रक से टक्कर हो गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायल यात्रियों को 108 एम्बुलेंस से बरदह सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों में एक यात्री की मौत हो गई जबकि 14 घायलों को बरदह सीएससी से जौनपुर सदर व जिला अस्पताल आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
रायपुर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…
भोपाल भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…
रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…