देश-विदेश

UP : दीदी के देवर के साथ इश्क लड़ा बैठी युवती, करवाचौथ पर हुआ बवाल

यूपी के पीलीभीत में एक युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया। युवती अपनी बहन के देवर से इश्क करती थी। इसकी जानकारी जब घर वालों को हुई तो पहले तो उन्होंने इस रिश्ते पर नाराजगी जताई, लेकिन बाद में हामी भर दी। प्रेमी और प्रेमिका के बीच बातचीत जारी थी, लेकिन कुछ दिन बाद दोनों में मनमुटाव पैदा हो गया। प्रेमिका अपनी बहन यानि प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी की बेवफाई से क्षुब्ध होकर उसने करवाचौथ के दिन ही जहर खा लिया। प्रेमिका की हालत बिगड़ता देखकर उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बिलसंडा के गांव की रहने वाली युवती का अपनी बड़ी बहन के देवर से पिछले चार साल से प्रेमप्रसंग चल रहा है।

शुरू में परिजनों में मामला पता लगने पर दोनों पर बंदिश लगाईं पर कामयाब नहीं हुए। युवती की जिद के बाद परिजन उसकी शादी को तैयार हो गए। बुधवार सुबह युवती को बदहवास हालत में लेकर परिजन थाने पहुंचे। आरोप लगाया कि जिस युवक से बेटी बात करती थी वो अब शादी से मुकर रहा है। बेटी इसको लेकर डिप्रेशन में थी। बुधवार को युवती की प्रेमी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई। गांव में पिता को जानकारी हुई तो वो बेटी को लेकर थाने पहुंचे। युवती को पुलिस ने उपचार के लिये बिलसंडा सीएचसी भेजा।युवती को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

प्रभारी एसओ बिलसंडा सुभाष चन्द्र यादव ने बताया कि युवती को तुरंत उपचार के लिये सीएचसी भिजबाया गया। वहां से रेफर कर दिया गया। कोई तहरीर नहीं मिली है। जहर खुद खाया या खिलाया गया यह जांच का विषय है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…

1 hour ago
CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…

1 hour ago
CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…

1 hour ago
CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…

2 hours ago
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…

2 hours ago
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

2 hours ago