देश-विदेश

UP : प्रतिमा विसर्जन कर लौट रही ट्रैक्टर ट्राली पलटी,14 श्रद्धालु घायल, एक की मौत

दुर्गा प्रतिमा विसर्जित कर वापस लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली हाईवे पर अचानक पलट गई। हादसे में करीब 14 लोग घायल हो गए जिनमें से दो लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया गया। इनमें से एक अनित पुत्र राम आशीष रावत कि रास्ते में मौत हो गई। घटना बुधवार बृहस्पतिवार की रात कोतवाली अयोध्या अंतर्गत अयोध्या लखनऊ हाईवे पर रघुकुल रेस्टोरेंट के पास हुई।

पूराकलंदर थाना क्षेत्र के सूखापुर इटौरा गांव में स्थापित दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए गांव के लोग बुधवार को ट्रैक्टर ट्राली से प्रतिमा लेकर अयोध्या गए हुए थे। देर रात लौटते समय बूथ नंबर 4 के पास स्थित रघुकुल रेस्टोरेंट के सामने ट्रैक्टर ट्राली अचानक पलट गई। हादसे में करीब 14 लोग घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

यहां हालत गंभीर होने पर अनीत पुत्र राम आशीष रावत (20) वर्ष व अनूप पुत्र शेषराम (21) निवासी सूखापुर इटौरा को लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही अनीत की मौत हो गई। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

33 minutes ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

43 minutes ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

1 hour ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

1 hour ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

1 hour ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

2 hours ago