देश-विदेश

UP : प्रेमिका की छोटी बहन की हत्या: आधी रात युवती से मिलने आए प्रेमी ने की वारदात, जागने पर घोंटा गला

लखीमपुर खीरी में नीमगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। परिजनों ने एक युवक पर छात्रा की हत्या करने का आरोप लगाया है। हत्या का कारण मृतका की बड़ी बहन और आरोपी युवक के बीच प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।  एक गांव निवासी व्यक्ति शुक्रवार को नीमगांव थाने पहुंचा। गांव में ही रिश्तेदारी में रहने वाले मैलानी थाना क्षेत्र निवासी युवक पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बहन कक्षा आठ में पढ़ती थी। 25 सितंबर की रात किशोरी और उसकी बड़ी बहन सो रही थी। 

सुबह छोटी बेटी बहन मृत अवस्था में पड़ी मिली। उस समय घटना का पता न होने की वजह से उसको दफना दिया गया। बाद में पता चला कि आरोपी युवक रात में घर में घुस आया था। उसने किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। किशोरी की हत्या का पता चला तो पुलिस हरकत में आई। प्रेमिका से मिलने आया था युवक थानाध्यक्ष नीमगांव अजीत कुमार और एसएसआई सतीश चंद्र यादव गांव पहुंचे। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार आरोपी सचिन का मृतका की बड़ी बहन से प्रेम संबंध था। वह, उसी से मिलने आया था। पास में ही सो रही छोटी बहन जग गई और आरोपी को देख लिया। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। किसी से बताने पर बड़ी बहन को जान से मारने की धमकी दी थी। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

17 minutes ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

32 minutes ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

1 hour ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

1 hour ago
पदोन्नति की तैयारी तेज, डीपीसी के बाद जारी होंगे प्रमोशन आदेश

पदोन्नति की तैयारी तेज, डीपीसी के बाद जारी होंगे प्रमोशन आदेश

भोपाल  राज्य शासन से पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश मिलने के बाद निगम प्रशासन…

2 hours ago
MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज और भोपाल समेत 43 जिलों में येलो अलर्ट

MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज और भोपाल समेत 43 जिलों में येलो अलर्ट

भोपाल  प्रदेश में मानसून की जोरदार वर्षा हो रही है। रविवार को राजधानी भोपाल सहित…

2 hours ago