देश-विदेश

UP : माधोटांडा में बाघ का आतंक, फार्म हाउस की गोशाला में घुसकर गाय को मारा, किसान बाल-बाल बचा

पीलीभीत के बांसखेड़ा गांव के आसपास बाघ की दहशत जारी है। वन विभाग की उदासीनता के बीच बाघ क्षेत्र में कई मवेशी को भी मार चुका है। शनिवार रात क्षेत्र में ही फार्म हाउस की गोशाला में घुसकर बाघ ने गाय को मार डाला। गोशाला में चारपाई पर सो रहा किसान बाल बाल बचा। बाघ की मौजूदगी से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों को कहना है कि विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। दो दिन में बाघ तीन पशुओं का शिकार कर चुका है।  पीलीभीत टाइगर रिजर्व से सटे माधोटांडा क्षेत्र के मथना, रानीगंज, बासखेड़ा क्षेत्र में बाघों की दहशत है। दस दिन पूर्व से एक बाघ बांसखेड़ा गांव के आसपास बाघ डेरा जमाए है। शनिवार रात बाघ बांसखेड़ा के निकट सुखदेव सिंह के फार्म हाउस पर पहुंच गया। घर के बाहरी भाग में बनी गोशाला से एक गाय को खींच ले जाकर मार दिया। गोशाला में ही चारपाई डालकर सो रहे किसान सुखदेव बाल बाल बचे।

गांव आसपुर में भी एक मवेशी को माराआसपुर गांव में भी बाघ ने एक मवेशी को मार दिया। खेत में सिंचाई कर रहे आसेराम भी बाल बाल बचे। बाघ क्षेत्र में घूम रहा है। ग्रामीणों ने बाघ का वीडियो भी बनाया है। इलाके में दहशत है। वन दरोगा स्तर के वनकर्मी निगरानी में जुटे हैं।

किसान सुखदेव सिंह ने बताया कि वह घर के बाहरी भाग में बनी गोशाला में चारपाई डालकर लेटे थे। शनिवार रात करीब 11 बजे खेतों की ओर से आया बाघ गोशाला में पहुंच गया। पालतू गाय पर हमला कर दिया। दहशत के बीच गए रस्सी तोड़कर गाय भागी। बाघ पीछा करते हुए धन के खेत में गाय को मार गिराया। जानकारी होने पर रविवार सुबह मौके पर भीड़ जमा हो गई। किसान कहना था कि वह चारपाई पर ही लेते थे। ऐसे में बाघ उन पर भी हमला कर सकता था। पूर्व प्रधान बलविंदर सिंह का कहना है कि बाघ क्षेत्र में लगातार दहशत फैलाए हुए हैं। एक के बाद एक मवेशी को मार रहा है। ऐसे में विभाग को जल्द रेस्क्यू कर बाघ को पकड़ना चाहिए, नहीं तो बड़ी घटना हो जाएगी।
kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

53 minutes ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

53 minutes ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

53 minutes ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

1 hour ago
प्रदेशव्यापी “लोक परिवहन बसों का विशेष चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान” हुआ सफल

प्रदेशव्यापी “लोक परिवहन बसों का विशेष चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान” हुआ सफल

भोपाल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस परिवहन शोध संस्‍थान द्वारा परिवहन…

1 hour ago