देश-विदेश

UP : सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन हजार से अधिक मकानों पर चलेगा बुलडोजर, पीडीए के नोटिस से मचा हड़कंप

महाकुंभ को लेकर शहर के विभिन्न मोहल्लों और इलाकों में सड़कों का चौड़ीकरण किया जाना है। इसके लिए एक तरफ तैयारियां शुरू हो गई हैं तो दूसरी तरफ विरोध भी जारी है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने अलग-अलग जोन में चौड़ीकरण की जद में आने वाले भवन स्वामियों को नोटिस भेज दी है। अब तक कुल 3191 भवन स्वामियों को नोटिस भेजी जा चुकी है। सबसे अधिक नोटिस नैनी क्षेत्र में भेजी गई है। यहां लेप्रोसी मिशन चौराहा से स्टेशन होते हुए मेवालाल की बगिया तक की सड़क का चौड़ीकरण होना है। इसके अलावा एडीए मोड़ से अरैल जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण होना है। नैनी में कुल 1294 भवन स्वामियों को नोटिस भेजी जा चुकी है। जोन पांच में 853 भवन स्वामियों को नोटिस भेजी गई है। पीडीए के अधिकारियों की मानें तो सड़क चौड़ीकरण का कार्य महाकुंभ 2025 से पहले पूरा करना है। कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने सड़क चौड़ीकरण के कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इन जोन में यह क्षेत्र होंगे शामिल जोन 1- बम्हरौली से सिविल लाइंस होते हुए तेलियरगंज तक का क्षेत्र। इसमें मम्फोर्डगंज समेत अन्य क्षेत्र भी शामिल हैं। जोन 2- पुराने शहर के साथ ही कसारी मसारी, झलवा तक का क्षेत्र। 3- बघाड़ा, अल्लापुर, सलोरी, दारागंज से अलोपीबाग, कीडगंज तक का क्षेत्र। जोन 4- नैनी का पूरा क्षेत्र। जोन 5- झूंसी का पूरा क्षेत्र। जोन 6- फाफामऊ का पूरा क्षेत्र। भवन स्वामियों को भेजी गई नोटिस

जोन             नोटिसों की संख्या एक           202 दो             288 तीन             554 चार             1294 पांच             853

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

6 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

6 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

7 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

7 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

7 hours ago