देश-विदेश

UP: सपने दिखाकर महिला के करीब आया… फिर दिखाया पापी चेहरा; किया घिनौना काम और बनाया वीडियो, कर रहा ब्लैकमेल

आगरा में एक युवक सपने दिखाकर महिला के करीब आया। फिर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी बनाया। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।  ताजनगरी आगरा के सदर थाना क्षेत्र में एक युवक ने तलाकशुदा महिला को मदद के बहाने झांसे में ले लिया। नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील वीडियो बना ली। ब्लैकमेल कर चार साल तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी व परिजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति से तलाक हो चुका है। वह एक स्कूल में नौकरी करके बच्चों का पालन पोषण कर रही है। 2019 में उसके बच्चे की तबीयत खराब हुई। उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां मदद के बहाने नवल किशोर ने दोस्ती कर ली। सके बाद नशीला पदार्थ खिलाकर पीड़िता के अश्लील फोटो खींचे और वीडियो बना ली। ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। पुलिस कार्रवाई करने गई तो आरोपी के परिवार वाले आ गए और शादी कराने का भरोसा दिया। लेकिन इसके बाद बहाने बनाकर टालते रहे। पीड़िता ने दबाव बनाया तो आरोपी मारपीट कर उसके घर से नकदी व गहने लेकर भाग गया। पीड़िता आरोपी के गांव पहुंची तो पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

4 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

4 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

4 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

5 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

5 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

5 hours ago