नेहा सिंह राठौर के ‘एमपी में का बा’ वाले ट्वीट पर बवाल, अब सीधी में दर्ज हुआ मामला

भोपाल
मध्य प्रदेश के सीधी पेशाब कांड के बाद सिंगर नेहा सिंह राठौर ने कई ट्वीट किए थे। एक ट्वीट में प्रवेश शुक्ला को आरएसएस के गणावेश में दिखाया था। इसके बाद गायिका नेहा सिंह राठौर पर मध्यप्रदेश में चार मामला दर्ज हो चुके हैं। सबसे पहले उनके खिलाफ भोपाल के हबीबगंज थाने में मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद इंदौर, छतरपुर के बाद अब उनके खिलाफ सीधी के सिटी कोतवाली थाने में भी मामला दर्ज हुआ है। पुलिस नेहा पर लगे आरोप की जांच कर रही है। उन्होंने अपने का बा के लोकगीत को अब मध्य प्रदेश के सीधी से जोड़ा है। उसे प्रसारित करने को लेकर ट्वीट किया था। उन्होंने एक कार्टून भी टि्वटर में पोस्ट किया है। विवादित पोस्ट करने को लेकर नेहा पर सीधी कोतवाली थाना में मामला दर्ज हुआ है।

जानकारी अनुसार ग्राम कतरवार के रहने वाले महेंद्र मिश्रा (21) ने रविवार को थाने में आवेदन दिया था। इस पर संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी कोतवाली के निर्देशन में सोमवार को मामला दर्ज किया गया है।

नेहा सिंह के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर पोस्ट की गई। इसमें कार्टून के जरिए एक युवक को एक बैठे हुए शख्स पर पेशाब करते हुए दिखाया गया। पेशाब करने वाले युवक की वेश-भूषा आरएसएस की ड्रेस जैसी है। नेहा सिंह राठौर ने सीधी पेशाब कांड के बाद टि्वटर में पोस्ट किया था एमपी में का बा… कमिंग शून। इसके साथ ही उन्होंने एक फोटो भी पोस्ट की थी। यह कार्टून जैसा था, जिसमें यह दर्शाया गया था कि गणावेश पहने एक व्यक्ति किसी पर पेशाब कर रहा है। इसी ट्वीट के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ आरएसएस और आदिवासी समाज में शत्रुता पैदा करने का आरोप लगाया है। इसके बाद नेहा सिंह राठौर पर आईपीसी की धारा 153ए के तहत मामला दर्ज हुआ है। मामला दर्ज होने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस घटना की जांच कर रही है। ऐसे में पुलिस नेहा सिंह राठौर को पूछताछ के लिए तलब भी कर सकती है।
 
kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

सरदार सरोवर परियोजना पर हुए ऐतिहासिक समझौते से सहकारी संघवाद होगा सुदृढ़ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सरदार सरोवर परियोजना पर हुए ऐतिहासिक समझौते से सहकारी संघवाद होगा सुदृढ़ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में…

22 minutes ago
मप्र का इंडस्ट्रियल ग्रोथ इंजन है पीथमपुर, हम यहां बना रहे मेक इन एमपी का इको-सिस्टम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मप्र का इंडस्ट्रियल ग्रोथ इंजन है पीथमपुर, हम यहां बना रहे मेक इन एमपी का इको-सिस्टम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 'मेक इन इंडिया' स्कीम मध्यप्रदेश के लिए…

27 minutes ago
छत्तीसगढ़ राज्य शूटिंग मीट 11 जुलाई से, प्रदेशभर के निशानेबाज दिखाएंगे दम

छत्तीसगढ़ राज्य शूटिंग मीट 11 जुलाई से, प्रदेशभर के निशानेबाज दिखाएंगे दम

रायपुर. 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य शूटिंग मीट का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन (CGPRA) की ओर…

47 minutes ago
स.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

स.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

रायपुर  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद के सदस्यों…

52 minutes ago
बड़वानी में युवती को 25-30 युवक बाइक पर उठाकर ले गए! वायरल VIDEO से हड़कंप, जांच में ‘देजा’ प्रथा का एंगल

बड़वानी में युवती को 25-30 युवक बाइक पर उठाकर ले गए! वायरल VIDEO से हड़कंप, जांच में ‘देजा’ प्रथा का एंगल

बड़वानी बड़वानी जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जलगोन में एक युवती को कुछ…

53 minutes ago
मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में अधोसंरचनात्मक विकास और पुनर्वास कार्यों के लिये दी 2,300 करोड़ रूपये की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में अधोसंरचनात्मक विकास और पुनर्वास कार्यों के लिये दी 2,300 करोड़ रूपये की स्वीकृति

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को संपन्न हुई मंत्रि-परिषद की बैठक…

57 minutes ago