प्रयोगशाला में उच्च तकनीक के प्रयोग से 90% बछिया पैदा होंगी

भोपाल

केंद्रीय बीज उत्पादन संस्थान भोपाल स्थित सेक्स सोर्टेड वीर्य उत्पादन लैब में की जा रही नवीन तकनीकी के उपयोग से 90 प्रतिशत बछिया पैदा हो रही हैं। प्रयोगशाला में 2 लाख डोज (स्ट्रा) प्रतिवर्ष का लक्ष्य रखा गया है तथा अभी तक 6.5 लाख डोज (स्ट्रा) का संग्रहण किया जा चुका है। इससे न केवल दुग्ध उत्पादन में वृद्धि हो रही है, अपितु उत्तम नस्ल का गोवंश तैयार हो रहा है। साथ ही भारतीय देशी नस्लों का संरक्षण भी किया जा रहा है।

पशुपालन राज्य मंत्री स्वतंत्र (प्रभार) लखन पटेल ने आज केंद्रीय बीज उत्पादन संस्थान भोपाल में सेक्स सोर्टेड वीर्य उत्पादन लैब, फ्रोजन सीमन उत्पादन लैब और दुग्ध बुल मदर फार्म का निरीक्षण किया और वहां की जा रही विभिन्न गतिविधियों और नवीन प्रयोगों के लिए चिकित्सकों, प्रबंधकों और सभी संबंधितों की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।

मंत्री पटेल को फ्रोजन सीमन उत्पादन लैब के निरीक्षण के दौरान बताया गया कि यहां 14 विभिन्न नस्लों की गाय भैंस के वीर्य का उत्पादन किया जाता है। इसमें अभी तक 38 से 40 लाख डोज (स्ट्रा) सीमन तैयार किए जा चुके हैं। प्रयोगशाला में उच्च अनुवांशिकता गुणवत्ता वाले 200 से अधिक सांड हैं, इनमें जाफराबादी, मुर्रा, साहिवाल, गिर, थारपारकर मालवी, निमाड़ी सांड शामिल हैं। मंत्री पटेल ने वहां उत्पादित गिर एवं साहिवाल के बच्चों को भी देखा। यह सफलतम प्रयोगशाला है जिसमें नस्ल सुधार के अंतर्गत 400 से अधिक वत्स उत्पादित किए जा चुके हैं।

मंत्री पटेल ने दुग्ध बुल मदर फार्म का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने वहां बहुउद्देशीय देशी कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं (मैत्री) को दिए जा रहे हैं प्रशिक्षण में प्रशिक्षार्थियों को संबोधित भी किया। उन्होंने प्रशिक्षण को स्वरोजगार के साथ ही दुग्ध उत्पादन एवं पशु नस्ल सुधार में उपयोगी बताया। मंत्री पटेल ने बायोगैस प्लांट का निरीक्षण किया तथा परिसर में पौधारोपण किया। विभिन्न पशुओं को गुड़ और हरा चारा भी खिलाया।

निरीक्षण के दौरान पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के प्रबंध संचालक डॉ. एच.बी.एस. भदोरिया, प्रबंधक डॉ. दीपाली देशपांडे, प्रबंधक डॉ. ए. बनर्जी और प्रगतिशील पशुपालक उपस्थित थे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त  सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों…

9 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

भोपाल  राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…

10 hours ago
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…

10 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…

10 hours ago
शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

रायपुर मुख्य सचिव  विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल…

10 hours ago
एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

रायपुर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत…

10 hours ago