मिशन इन्द्रधनुष के तहत टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ

पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक ने किया मिशन इन्द्रधनुष अभियान का शुभारंभ

  रीवा
 जिले भर में 0 से पांच वर्ष आयु के बच्चों के टीकाकरण के लिए मिशन इन्द्रधनुष चलाया जा रहा है। इसके तहत 7 से 11 अगस्त, 11 से 16 सितम्बर तथा 9 से 14 अक्टूबर तक तीन चरणों में पाँच साल तक के सभी बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। विभिन्न कारणों से टीकाकरण की डोज लेने से वंचित सभी बच्चों को इन तीन चरणों में जीवन रक्षक टीके लगाए जाएंगे। बच्चों के टीकाकरण की पूरी जानकारी यूविन पोर्टल में ऑनलाइन दर्ज की जाएगी।

टीकाकरण अभियान की जिला एवं विकासखण्ड स्तर से लगातार निगरानी की जाएगी। अभियान का शुभारंभ पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने किया। उन्होंने जिला अस्पताल में नवजात शिशुओं को ड्राप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम सबका दायित्व है कि इस अभियान को सफल बनायें।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मिशन इन्द्रधनुष के तहत टीकाकरण के लिए दल गठित कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जा चुका है। टीकाकरण के लिए गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों का पोर्टल पर पंजीयन किया जा रहा है। पंजीयन के बाद टीकारण करके पोर्टल पर समस्त जानकारियाँ दर्ज की जाएंगी।

सम्पूर्ण टीकारण होने के बाद बच्चे के अभिभावकों तथा गर्भवती महिलाओं को पोर्टल के माध्यम से टीकाकरण डिजिटल प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। इसे हितग्राही पोर्टल से स्वयं डाउनलोड कर सकेगा। बच्चों के अभिभावक तथा गर्भवती महिलाएं यूविन पोर्टल पर ऑनलाइन स्लॉट बुक करके भी निर्धारित टीकाकरण सत्र में टीके लगवा सकती हैं। इसके लिए टीकाकरण पोर्टल पर पहचान पत्र एवं मोबाइल नम्बर एवं पंजीयन होना अनिवार्य है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी अभिभावकों से उनके पाँच साल तक के बच्चों को जीवन रक्षक टीके लगवाने का अनुरोध किया है। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं से भी टीकाकरण अभियान में सहयोग की अपील की है। इस दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीके अग्निहोत्री सहित चिकित्सकीय स्टाफ उपस्थित रहा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

9 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

9 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

9 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

10 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

10 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

10 hours ago