भोपाल
भोपाल से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में आग लग गई है. जानकारी के मुताबिक, आज (सोमवार) सुबह रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से निजामुद्दीन के लिए रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन की C14 बोगी में कुरवाई स्टेशन के पास बैट्री से आग लग गई. बताया जा रहा है कि आग लगने की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है.
रानी कमलापति से निजामुद्दीन जा रही वंदे भारत ट्रेन के C-14 कोच में आग लगी. ट्रेन नंबर 20171 भोपाल-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत सुबह 5.40 पर रवाना हुई. घटना बीना से पहले हुई.
ट्रेन में सफर कर रहे यात्री के मुताबिक आग बैटरी से लगी. आग की सूचना मिलते ही ट्रेन को रोक कर सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है.
ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के अनुसार, कोच सी-14 में बैट्री के पास धुआं उठा. इसके बाद बैट्री बॉक्स से आग की लपटें निकलने लगी. बीना रेलवे स्टेशन से पहले कुरवाई केथोरा में ट्रेन को रोका गया और यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया.
रायपुर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…
भोपाल भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…
रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…