डिंडौरी
आगामी विधानसभा निर्वाचन- 2023 के अंतर्गत जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशन एवं जिला नोडल स्वीप व सीईओ जिला पंचायत सुश्री विमलेश सिंह के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के द्वारा गांव के मदाताओं को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। जिसमें रंगोली, रैली ,पेंटिंग, नुक्कड़-नाटक आयोजित कर नागरिकों को आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए अपील की जा रही है और मतदान के महत्व को विस्तार से समझाया जा रहा है।
साथ ही नागरिकों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई जा रही है कि ’’हम सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें और मज़बूत लोकतन्त्र में सहभागी बनें।’’ जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत वोटर सेल्फी प्वाइंट में सभी ने सेल्फी ली, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, नर हो या नारी मतदान है सबकी जरूरी,आओ सब मिलकर गाऐं हम देने वोट जरूर जाऐं जैसी दिवाल पेंटिंग करऔर लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।।
विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…
जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…
अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…
अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…
अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…
अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…