वीडी शर्मा बोले – कांग्रेस के प्रपंच का देंगे जवाब

भोपाल

नीमच के पास रामपुर क्षेत्र के गांव रावली कोई में मंगलवार रात को भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा पर हुए हमले के आरोपियों की तलाश में नीमच पुलिस ने रात भर में कई स्थानों पर दबिश दी, इस दौरान आठ संदिग्धों को नीमच पुलिस ने हिसरात में लिया है, इनसे पूछताछ चल रही है। इधर पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि जनआशीर्वाद यात्रा में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रखी जाए।

इधर, हमले के बाद भाजपा नेताओं के तेवर तीखे हो गए हैं और वे आक्रामक मुद्रा में आ गए हैं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस हमले के पीछे कांग्रेस का हाथ बताया है। उन्होंने कहा कि जनता की आड़ में कांग्रेस के लोगों ने जन आशीर्वाद यात्रा पर हमला किया है। वीडी शर्मा ने भाजपा के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे कांग्रेस के इन लोगों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहें, साथ ही चुनाव में जनता भी कांग्रेस की इस हरकत का जवाब देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने योजनाबद्ध तरीके से पेड़ के पीछे छिपकर हमारी यात्रा पर हमला किया।

इधर, आज गरोठ के गिरिराज रिसॉर्ट में पत्रकार वार्ता करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जनआशीर्वाद यात्रा पर पथराव की घटना कांग्रेस की बौखलाहट है। ये नियोजित हमला था। उन्होंने कहा कि मेरे रथ सहित कई वाहनों के कांच फूटे हैं। हमलावर जय कमलनाथ, जय कमलनाथ के नारे लगा रहे थे। हम दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करेंगे।

वीडियो से की जा रही आरोपियों की पहचान, पीएचक्यू ने दिया सुरक्षा बढ़ाने का आदेश
एसपी नीमच अमित तोलानी ने बताया कि इस घटना के बाद से आरोपियों की तलाश में रात भर पुलिस ने कई जगह पर दबिश दी। आरोपियों की पहचान के लिए घटना के वक्त के वीडियो और फोटो देख जा रहे हैं। इसके आधार पर आठ संदेहियों को हिरासत मे लिया गया है। उनसे पूछताछ चल रही है।  इधर पुलिस मुख्यालय ने रात में भी सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए है कि जनआशीर्वाद यात्रा में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

4 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

4 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

4 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

5 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

5 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

5 hours ago