मध्य प्रदेश में सब्जियों की कीमतों ने लगाया शतक, टमाटर, मिर्च और धनिया पत्ती की कीमतें कई गुना बढ़ी

भोपाल
 मध्य प्रदेश के बाजारों में लाल टमाटर की कीमतों में गजब की तेजी देखी जा रही है। भोपाल में सब्जियों की बढ़ती कीमतें चर्चा का विषय बन गई हैं। बाजार में लाल टमाटर 100 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। इसके साथ साथ धनिया और मिर्च भी 200 से 300 रुपए किलो बिक रहे हैं। वहीं दूसरी ओर आलू और प्याज की कीमतें 40 और 50 रुपए प्रति किलो पर रूक गई हैं।

टमाटर की बढ़ती कीमतों के बारे में पूछे जाने पर बिट्टन मार्केट सब्जी व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष हरिओम खटीक ने कहा कि यह एक आम बात है। इस मौसम में प्रदेश में टमाटर की फसल खत्म हो जाती हैं। बाजार दूसरे राज्यों से आने वाले टमाटर पर ही निर्भर रहता है। यह नाजुक होता है जिससे जल्दी खराब हो जाता है। इसलिए व्यापारी भी टमाटर को आयात करने में सावधानी बरत रहे हैं। इस मौसम में यह समय से नहीं बिक पाया तो सड़कर खराब हो सकता है। एक जगह से दूसरे जगह लाते जाते समय में भी इनके खराब होने का खतरा है। जिससे व्यापारियों को नुकसान हो सकता है। इसलिए वे कम मात्रा में टमाटर आयात करते हैं और कीमतें बढ़ जाती हैं।

मंहगाई से आम लोगों को परेशानी

वहीं दूध, दाल और दूसरी जरूरी चीजों की कीमतों में बढ़त ने पहले से ही आम लोगों को परेशान कर रखा है। अब टमाटर, धनिया, मिर्च, आलू और प्याज की कीमतों में उछाल ने उन्हे और परेशान कर दिया है। इन सब्जियों का उपयोग गरीब हो या अमीर हर घर में होता है। बारिश के मौसम में सब्जियों की कीमतें बढ़ती हैं। पर इस बार बाकी सब्जियों पर भी मंहगाई का ज़्यादा असर होने वाला है, क्योंकि आलू और प्याज़ की कीमतें कुछ महीने पहले से ही बढ़नी शुरू हो गई थीं।
सब्जियों की कीमतें आसमान पर

इस पर एक टीचर राखी ने बात करते हुए कहा कि मुझे पता चला है कि सरकार ने आलू और प्याज़ की कीमतों को स्थिर करने के लिए कुछ कदम उठाए हैं। वे अब कुछ दिनों से स्थिर हैं, लेकिन टमाटर की कीमतें बहुत तेज़ी से बढ़ रही हैं। बाकी सब्जियां भी चाहे वह करेला हो या शिमला मिर्च, 80 रुपए किलोग्राम या उससे ज़्यादा ही बिक रही हैं। जब त्रिलंगा में एक दुकानदार से सब्ज़ियां खरीदते हुए एक युवक ने कहा कि सब्जियां बहुत महंगी हैं, तो उसने ने हां में सिर हिलाया। फिर युवक ने थोड़ी बहुत सब्जियां खरीदी। इसके बाद युवक ने मुफ़्त में कुछ हरी मिर्च और धनिया मांगा तो दुकानदार ने साफ कहा कि मिर्च 200 रुपये और धनिया 300 रुपये किलो है, मुफ़्त में कहां से देंगे।
कब होगी गिरावट

खटीक से जब पूछा गया कि सब्जियों की कीमतों में कब गिरावट शुरू होगी। इस बात पर उन्होंने कहा कि इसमें समय लगेगा। सब्जियों की कीमतें गर्मी और बरसात दोनों मौसम में ऊंची रहती हैं। अगर भारी बारिश होती है तो कीमतें और भी बढ़ सकती हैं। अभी तक सब्जियों की कीमतों में कमी आने की कोई संभावना नहीं दिखती है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव शंगीता आर. ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव शंगीता आर. ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

रायपुर स्वच्छता, आवास, तालाब सौंदर्यीकरण एवं ईको पार्क का किया अवलोकन नगरीय प्रशासन एवं विकास…

5 hours ago
खरीफ में धान सहित दलहन-तिलहन फसलों में परम्परागत खाद के साथ वैकल्पिक खाद एवं नैनो यूरिया व डीएपी के उपयोग को दिया जा रहा बढ़ावा

खरीफ में धान सहित दलहन-तिलहन फसलों में परम्परागत खाद के साथ वैकल्पिक खाद एवं नैनो यूरिया व डीएपी के उपयोग को दिया जा रहा बढ़ावा

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देश पर कलेक्टर राजनांदगाँव  जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में…

5 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 4 सेवानिवृत्त़ कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 4 सेवानिवृत्त़ कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  ​पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह मई में सेवानिवृत्त 4 कर्मचारियों को पुलिस…

5 hours ago
किसान चोवाराम एवं बेनीराम ने खाद, बीज के वितरण की व्यवस्था की सराहना की

किसान चोवाराम एवं बेनीराम ने खाद, बीज के वितरण की व्यवस्था की सराहना की

रायपुर      केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा खरीफ वर्ष 2026 के लिए किसानों…

5 hours ago
मध्य प्रदेश में गर्मी से मिली राहत, प्री-मानसून ने दी दस्तक

मध्य प्रदेश में गर्मी से मिली राहत, प्री-मानसून ने दी दस्तक

 भोपाल तप रहे मध्य प्रदेश को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। प्रदेश…

5 hours ago
प्लांट डॉक्टर किसानों के लिए एआई आधारित स्मार्ट समाधान

प्लांट डॉक्टर किसानों के लिए एआई आधारित स्मार्ट समाधान

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण…

6 hours ago