राजधानी के सबसे लंबे फ्लाईओवर पर फर्राटा भरेंगे वाहन, सीएम मोहन 23 जनवरी को करेंगे लोकार्पण

भोपाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपी नगर इलाके में गणेश मंदिर से लेकर गायत्री मंदिर तक बनाए गए जीजी फ्लाइओवर का काम पूरा हो चुका है। अभी अभी बड़ा अपडेट सामने आया है कि, 148 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुए जीजी फ्लाईओवर को 23 जनवरी से आम राहगीरों के लिए खोल दिया जाएगा।

 2734 मीटर लंबा ये भोपाल के सबसे लंबे फ्लाईओवर का काम पूरा कर लिया गया है। करीब दो साल देरी से बनकर तैयार हुए इस फ्लाईओवर के लोकार्पण की अबतक 8 बार तारीखें बदली जा चुकी हैं। इसके लोकार्पण के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तक का नाम सामने आ चुका है, लेकिन अब फाइनली तय हो गया है कि ब्रिज का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद करेंगे। सीएम 23 जनवरी सुबह 11 बजे ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद ये ब्रिज आमजन के लिए खुल जाएगा।

लोकार्पण से पहले जगमग चमकता दिखा फ्लाईओवर

वल्लभ भवन चौराहा से इस फ्लाईओवर पर करीब 60 फीसदी ट्रैफिक गणेश मंदिर के पास उतर जाएगा। सिर्फ एमपी नगर, ज्योति टॉकीज चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा या व्यापमं चौराहा से होकर अपने मुकाम पर जाने वाले वाहन चालक ही फ्लाईओवर पर नहीं जाएंगे। फायदा ये होगा कि इन चारों स्पॉट पर ट्रैफिक की रफ्तार नहीं थमेगी और एमपी नगर जाने वाली सड़क का 60 फीसद ट्रैफिक जीजी फ्लायओवर से होकर गुजर जाएगा। इसका बड़ा फायदा ये होगा कि जहां अब तक अरेरा हिल्स से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में 15 से 20 मिनट लगते थे, वहीं इस ब्रिज से गुजरने के बाद सिर्फ 5 मिनट लगेंगे।

4 साल में 148 करोड़ रु से बना है ब्रिज
बता दें कि एमपी नगर के गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर के बीच बनाया गया जीजी फ्लायओवर 148 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ है। इसका निर्माण कार्य 20 दिसंबर 2020 को शुरु हुआ था।, जिसे दिसंबर 2022 तक पूरा होना था, लेकिन कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के चलते इसके निर्माण में 4 महीने का एक्सटेंशन दिया गया। इसके आधार पर डेडलाइन अप्रैल 2023 कर दी गई। इसके बाद यह डेडलाइन मई, फिर जून 2023 की गई। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ रवि शुक्ला ने बताया, दिसंबर 2024 में ब्रिज बनकर तैयार हो चुका था।

इसे 26 दिसंबर 2024 से शुरु करना था, लेकिन पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह के गुजरात दौरे के चलते ये टल टल गया। इसके बाद 3 जनवरी 2025 को लोकार्पण होना था। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के चलते घोषित किए गए राष्ट्रीय शोक के चलते इसका लोकार्पण रोकना पड़ा। कुल मिलाकर करीब 8 बार इसके लोकार्पण की तारीख सामने आई। हालांकि, 4 साल बाद अब फाइनली इसके लोकार्पण का समय निर्धारित कर दिया गया है।

2734 मीटर है फ्लाईओवर की लंबाई
जीजी फ्लाईओवर एमपी नगर में गायत्री मंदिर से अरेरा कालोनी स्थित गणेश मंदिर तक बनाया गया है। इसकी कुल लंबाई 2734 मीटर है। वहीं इस ब्रिज की चौड़ाई 15 मीटर है। जीजी फ्लाईओवर 92 पिलरों पर खड़ा किया गया है।

ब्रिज की खासियत

यह फ्लाईओवर भोपाल का सबसे लंबा ब्रिज है, जिसकी कुल लंबाई 2734 मीटर (करीब पौने 3 किमी) है। इसे बनाने में 4 साल का समय लगा, जबकि इसे केवल 2 साल में पूरा करने का लक्ष्य था। निर्माण कार्य दिसंबर 2020 में शुरू हुआ था, लेकिन विभिन्न कारणों से इसे समय सीमा के बाद पूरा किया गया।

तीसरी भुजा और सर्विस लेन भी पूरी

ब्रिज का काम समय से अधिक लंबा खिंचने के बावजूद, अब इसका तीसरी भुजा (थर्ड आर्म) और सर्विस लेन का काम भी पूरा हो चुका है। यह सुविधाएं ब्रिज के कार्यक्षमता और यातायात की सुगमता को और बेहतर बनाएंगी। इन कामों के पूरा होने के बाद अब यातायात के संचालन में कोई रुकावट नहीं रहेगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

भोपाल  मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने…

5 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले…

5 hours ago
गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज…

5 hours ago
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर…

6 hours ago
जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर शासन-प्रशासन की सफलता का वास्तविक पैमाना जनता के प्रति उसकी संवेदनशीलता, जवाबदेही और कार्य…

6 hours ago