विदिशा-गुना के उम्मीदवार आज हो सकते हैं घोषित

भोपाल

भाजपा की बची हुई दो सीटों पर सोमवार को उम्मीदवार का ऐलान किया जा सकता है। दोनों ही सीटों पर उम्मीदवार चयन को लेकर पेंच फंसा हुआ है। भाजपा ने शनिवार को बची हुई 94 सीटों में से 92 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए थे। गुना और विदिशा दो सीटें रोक ली गई थी। शनिवार को 92 उम्मीदवारों का ऐलान करने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पत्रकार वार्ता में कहा था कि एक-दो दिन में दोनों ही सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया जाएगा।

माना जा रहा है कि दोनों ही सीटों पर सोमवार शाम तक उम्मीदवार का ऐलान कर दिया जाएगा। गुना से पूर्व विधायक पन्ना लाल शाक्य का नाम लगभग तय है। इस सीट पर अभी भाजपा विधायक गोपीलाल जाटव हैं। इन दोनों के नाम को लेकर यहां पर पेंच फंसा हुआ था। इसी तरह विदिशा सीट पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मुकेश टंडन, वित्त मंत्री राघवजी की बेटी एवं नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष ज्योति शाह, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष तोरण सिंह दांगी और श्याम सुंदर शर्मा के बीच में पेंच फंसा हुआ है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

SECL के कोयला स्टॉक में दूसरे दिन भी धधकती रही आग, बुझाने में जुटी रहीं टीमें

SECL के कोयला स्टॉक में दूसरे दिन भी धधकती रही आग, बुझाने में जुटी रहीं टीमें

कोरबा. SECL कुसमुंडा खदान के 29 नंबर कोयला स्टॉक में गुरुवार को लगी भीषण आग…

37 minutes ago
MP में 65 साल बाद बदलेंगे सिविल सेवा नियम, 2 से ज्यादा बच्चों वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

MP में 65 साल बाद बदलेंगे सिविल सेवा नियम, 2 से ज्यादा बच्चों वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार छह दशक बाद सरकारी नौकरी के लिए सेवा की सामान्य शर्तें बदलने…

45 minutes ago
बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बस्तर समेत कई इलाकों में प्री मानसून बारिश शुरू हो गई है.…

2 hours ago
धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का 'महा-परिवर्तन': 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का…

2 hours ago
आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान

आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान

आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की…

2 hours ago