विदुषी वीणा स्मृति संगीत समारोह का शुभारंभ आज

( अमिताभ पाण्डेय)
भोपाल ।
सांस्कृतिक संस्था कला समूह भोपाल द्वारा इस वर्ष लगातार सातवीं बार राष्ट्रीय विदुषी वीणा सहस्त्रबुद्धे स्मृति संगीत समारोह का आयोजन संस्कृति संचालनालय के सहयोग से किया जा रहा है ।

उल्लेखनीय है कि ग्वालियर घराने की मूर्धन्य गायिका विदुषी वीणा सहस्त्रबुद्धे ने अपनी दमदार गायकी से देश-विदेश में शास्त्रीय संगीत को लोकप्रियता प्रदान की है।
 देश विदेश में उनके अनेक सुयोग्य शिष्य आज भी उनकी गायकी के माध्यम से  संगीत की सेवा कर रहे हैं ।

मध्यप्रदेश में उनकी एकमात्र शिष्य सुलेखा भट्ट अपनी संस्था कला समूह के माध्यम से विगत 7 वर्षों से उनकी स्मृति में यह आयोजन कर रही है । इस बार समारोह के पहले दिन  28 जून को नासिक के शास्त्री गायक आशीष रानाडे की प्रस्तुति होगी ।

 इसके बाद अहमदाबाद से आई   डॉक्टर मोनिका शाह का उप शास्त्रीय गायन होगा ।
अगले दिन 29 जून को मुंबई के गायक पंडित गिरीश  संझगिर   का गायन होगा जोकि विख्यात गायक फिरोज  दस्तूर के योग्य शिष्य हैं ।

 इसके बाद भोपाल की स्वर साधिका  सुलेखा भट्ट अपने गायन से गुरु को स्वरांजलि देंगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विख्यात तबला वादक पंडित किरण देशपांडे एवं पूर्व जस्टिस एन  जी करम्बेलकर होंगे । आयोजन दोनों दिन शाम 6:30 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज के पटेल सभागार में होगा जिसमें सभी संगीत प्रेमी आमंत्रित हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

3 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

3 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

3 hours ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

3 hours ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

3 hours ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

3 hours ago