विजयवर्गीय बोले- चुनावी संग्राम में भाजपा के दिग्गजों का कांग्रेस के पास तोड़ नहीं

इंदौर

इंदौर की एक नंबर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा संगठन ने बड़े नेताओं को उतार कर कांग्रेस को चारो खाते चित्त कर दिया।  विजयवर्गीय बोले कि-कांग्रेस के पास हमारा तोड़ नहीं है। भाजपा की दूसरी सूची आने के बाद कांग्रेस कोमा में चली गई। पहले कांग्रेस नेता कहते थे कि हम जल्दी टिकट घोषित करेंगे,लेकिन अभी तक मंथन ही कर रहे है।

अफसरों को लेकर दिए गए चर्चित बयान पर विजयवर्गीय बोले कि- अफसरों से मेरे अच्छे संबंध है। आज भी वे मेरी बातें सुनते है। इस सरकार में 20-25 सीनियर अधिकारी ऐसे है जिन्होंने मेरे साथ काम किया है, मेरे उनसे अच्छे संबंध है। मेरे विधानसभा क्षेत्र में काम नहीं रुकेंगे।

बस्तियों में विकास करना चैलेंज

अपने विधानसभा क्षेत्र के बारें में विजयवर्गीय ने कहा कि वहां के लोग मुझे प्यार करते है, वे जानते है कि मुझमें काम करने की क्षमता है। वहां कांग्रेस की तरफ से साडि़या बांटी जा रही है, लेकिन वहां के लोगों को विकास चाहिए। 12 वीं के बाद वहां के बच्चे काॅलेज की पढ़ाई नहीं करते,क्योकि क्षेत्र में एक भी काॅलेज नहीं है। परिवारों की हैसियत नहीं रहती कि वे प्रायवेट काॅलेज में पढ़ा सके। नई सरकार बनने के बाद प्रदेश का पहला काॅलेज एक नंबर विधानसभा क्षेत्र में खुलेगा।

क्षेत्र में अवैध बस्तियां भी ज्यादा है। कई गलियों में से तो कार भी नहीं गुजर पाती है। लोगों ने काफी आगे तक मकान बना लिए। वहां काम करना चुनौती होगी मेरे लिए, लेकिन रहवासियों के साथ चर्चा कर विकास करेंगे।

प्रदेश में मोदी की लहर

विजयवर्गीय ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा में जनता का अच्छा समर्थन मिला है। प्रदेश में भाजपा का माहौल है, मोदी की लहर है। प्रदेश में भाजपा को डेढ़ सौ से ज्यादा सीटें मिलेगीं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

7 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

8 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

8 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

8 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

8 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

8 hours ago