नरेला विधानसभा में भारी बारिश के बीच जारी रहा विकास पर्व

मंत्री सारंग ने किया विकास कार्यों का भूमि-पूजन

भोपाल
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने विकास पर्व के अंतर्गत नरेला विधानसभा के वार्ड 36, 76, 77, 78 एवं 75 में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। विकास पर्व 16 जुलाई से 14 अगस्त 2023 तक प्रदेश भर में मनाया जा रहा है। नरेला विधानसभा में रविवार को भारी बारिश के बीच विकास पर्व जारी रहा। मंत्री सारंग ने रहवासियों को विकास कार्यों की सौगात देते हुए कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में देश-प्रदेश में विकास एवं कल्याण की राजनीति को स्थापित किया गया है। नरेला विधानसभा में रहवासियों की सुविधा के लिए अनेक विकास कार्य किये जा रहे हैं। विकास पर्व के दौरान भी क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों की सौगात मिलेगी। मंत्री सारंग ने जनता को राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से भी अवगत कराया।

मध्यप्रदेश के चहुँमुखी विकास का पर्व है विकास पर्व

मंत्री सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में प्रदेश बीमारू राज्य की छवि से बाहर निकल कर आज देश में सबसे विकसित राज्य के रूप में स्थापित हुआ है। विकास पर्व के माध्यम से जनता की मूलभूत सुविधाओं में वृद्धि के उद्देश्य से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण एवं समीक्षा की जायेगी।

यह होंगे विकास कार्य

मंत्री सारंग ने नरेला विधानसभा के वार्ड 36 सौरभ कॉलोनी चांदबड़ में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य, वार्ड 76 नवजीवन कॉलोनी में मेन रोड एवं नाली निर्माण, वार्ड 78 विश्वकर्मा नगर में पार्क निर्माण कार्य, वार्ड 77 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण, वार्ड 75 बृज कॉलोनी में सी सी सड़क एवं नाली निर्माण सहित वार्ड 75 कमलेश नगर पलासी में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया।

रहवासियों ने विकास कार्यों के लिये जताया आभार

विकास पर्व कार्यक्रम में भारी बारिश के बीच भी रहवासियों में बेहद उत्साह देखने को मिला। मंत्री सारंग का क्षेत्र में हर घर नर्मदा जल पहुँचाने, नाले-नालियों के निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिये नागरिकों ने तिलक लगा और पुष्प-वर्षा कर आभार माना।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

राजनांदगांव : पहल : जीवनभर शिक्षा को समर्पित रहे अब देह भी करेंगे विद्यार्थियों के नाम…

राजनांदगांव : पहल : जीवनभर शिक्षा को समर्पित रहे अब देह भी करेंगे विद्यार्थियों के नाम…

राजनांदगांव , शिक्षा और समाजसेवा से जुड़ा एक प्रेरक उदाहरण पेश करते हुए शहर के…

8 minutes ago
राजनांदगांव : राधा-माधव चरित्र का मनन मानव कल्याण का मार्ग…

राजनांदगांव : राधा-माधव चरित्र का मनन मानव कल्याण का मार्ग…

राजनांदगांव , श्रीसत्यनारायण मंदिर समिति के द्वारा आयोजित 16 दिवसीय पुरुषोत्तम मास सत्संग महोत्सव के…

16 minutes ago
मॉनसून में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे कार्मिक

मॉनसून में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे कार्मिक

मॉनसून में उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के सभी प्रबंध करें अनुमति उपरांत ही मुख्यालय…

29 minutes ago
राजनांदगांव : योग शारीरिक स्वास्थ्य का साधन ही नहीं राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम भी है…

राजनांदगांव : योग शारीरिक स्वास्थ्य का साधन ही नहीं राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम भी है…

राजनांदगांव , पतंजलि विश्वविद्यालय, भारत स्वाभिमान तथा पतंजलि योग समिति के द्वारा सिंधु भवन लालबाग…

32 minutes ago
राजनांदगांव : जूनियर स्पीड हैंडबॉल नेशनल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ महिला टीम ने जीता कांस्य पदक…

राजनांदगांव : जूनियर स्पीड हैंडबॉल नेशनल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ महिला टीम ने जीता कांस्य पदक…

राजनांदगांव , बागपत में हुई द्वितीय जूनियर स्पीड हैंडबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ महिला टीम…

41 minutes ago
CG : साईकिल स्टोर में लगी आग, सटे कई दुकानों को लिया चपेट में …

CG : साईकिल स्टोर में लगी आग, सटे कई दुकानों को लिया चपेट में …

बिलासपुर। शहर के व्यस्त बुधवारी बाजार क्षेत्र में गुरुवार 4 जून देर रात उस समय…

48 minutes ago