ग्राम वड़िया के ग्रामीण आजादी से लेकर आज तक पुल से वंचित, हर साल 4 महीने जान का जोखिम

खंडवा
तहसील मुख्यालय से 12 किमी दूर ग्राम वड़िया के ग्रामीणों को इन दिनों कुंदा नदी पर पुल नहीं होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां के ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। बारिश के 4 महीने यहां पर रहने वाले ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन जाती है। पीपलझोपा की ओर जाने के लिए कुंदा नदी को पार कर जाना पड़ता हैं, जो वड़िया और गोपालपुरा के बीच बहती हैं। करीब 24 से 25 किमी का चक्कर लगाकर पीपलझोपा जाना पड़ रहा हैं।

यदि कुंदा नदी पर पुल बनता हैं, तो इसकी दूरी घटकर 3 किमी रह जाएगी। साथ ही आसपास के 7 से 8 गांवों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। ग्रामीण संतोष आवासे, राजीराम खोड़े, राजेश तंवर, डेमसिंह आदि ने बताया कि कई बार जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन किसी ने इस और ध्यान नहीं दिया। गौरतलब है कि 1984 में देजला देवाड़ा जलाशय बनने से वड़िया गांव डूब प्रभावित क्षेत्र में आया था।

बारिश के दिनों में ज्यादा मुसीबतें उठाना पड़ती हैं। कुंदा नदी में बाढ़ का पानी बढ़ने से बुजुर्ग या गर्भवती महिला को पीपलझोपा के शासकीय अस्पताल ले जाने के लिए ट्यूब का सहारा लेना पड़ता हैं, वहीं स्कूली विद्यार्थियों को नदी पार कर पीपलझोपा स्थित हाई स्कूल जाना पड़ता हैं। साथ ही छोटे छोटे बच्चों को माता पिता अपने कंधे पर बैठाकर नदी पार करवाते हैं। पूर्व में नदी पार करते समय कई लोग हादसे का शिकार भी हुए हैं। ग्राम वड़िया के ग्रामीण आजादी से लेकर आज तक पुल से वंचित हैं।

सांसद व विधायक भी कर रहे कोशिश
वहीं सांसद गजेंद्रसिंह पटेल एवं क्षेत्रीय विधायक केदार डावर भी पुल निर्माण के लिए लगातार प्रयासरत हैं। सांसद पटेल ने अपने पिछले कार्यकाल में कुंदा नदी पर पुल निर्माण के लिए पांच करोड़ 35 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को सौंपकर पुल निर्माण की मांग की थी, लेकिन कोरोना काल के दो साल बीत जाने के कारण राशि स्वीकृत नहीं हो पाई थी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : एक पेड़ मां के नाम : लखन लाल देवांगन ने किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश …

CG : एक पेड़ मां के नाम : लखन लाल देवांगन ने किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश …

कोरबा । उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसमा में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के…

30 seconds ago
CG : सेवा सेतु से आवेदक को मिली बड़ी राहत, बिना कार्यालय चक्कर लगाए समय पर मिला आय प्रमाण-पत्र ..

CG : सेवा सेतु से आवेदक को मिली बड़ी राहत, बिना कार्यालय चक्कर लगाए समय पर मिला आय प्रमाण-पत्र ..

कोरबा । शासन की जनहितकारी पहल सेवा सेतु आम नागरिकों तक सरकारी सेवाओं की सहज,…

8 minutes ago
CG : खनिज़ के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर कार्यवाही जारी …

CG : खनिज़ के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर कार्यवाही जारी …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू द्वारा दिये गये निर्देश पर…

17 minutes ago
CG : सीएम साय की उपस्थिति में नपं बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि लेंगे शपथ …

CG : सीएम साय की उपस्थिति में नपं बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि लेंगे शपथ …

रायपुर । जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत बम्हनीडीह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ…

27 minutes ago
CG : श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल: कई अधिकारियों का ट्रांसफर …

CG : श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल: कई अधिकारियों का ट्रांसफर …

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने विभागीय कार्यों में प्रशासनिक मजबूती और सुचारू…

35 minutes ago
बस्तर में धर्मांतरण विवाद ने पकड़ा तूल, कई गांवों में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

बस्तर में धर्मांतरण विवाद ने पकड़ा तूल, कई गांवों में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

नारायणपुर. भरंडा के बाद अब ओरछा क्षेत्र के खड़कागांव में धर्मांतरण को लेकर सामाजिक विवाद…

35 minutes ago