अमरकंटक में 4 नवम्बर को मतदाता जागरूकता सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन

अनूपपुर
 विधानसभा निर्वाचन 2023 की मतदान तिथि 17 नवम्बर 2023 को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान केन्द्रों में पहुंचकर मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देष्य से जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष वशिष्ठ एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नोडल अधिकारी स्वीप तन्मय वशिष्ठ शर्मा के मार्गदर्शन में जिलेभर में मतदाता जागरूकता की विविध गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

मतदाता जागरूकता (स्वीप) के तहत जिले में फुटबाल प्रतियोगिता मानव श्रृंखला आदि माध्यम के पष्चात् मां नर्मदा की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में 5 नवम्बर को प्रातः 6 बजे से रन फार वोट अमरकंटक मैराथन का आयोजन किया गया है। रन फार वोट अमरकंटक मैराथन में सहभागिता के लिए गूगल लिंक https://forms.gle/apxMjqhRruokmLUt8 में जाकर आनलाईन फार्म भरा जा सकता है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नोडल अधिकारी स्वीप तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने बताया है कि पवित्र नगरी अमरकंटक में 4 नवम्बर की शाम को मतदाता जागरूकता सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम आयोजित होगा तथा 5 नवम्बर को प्रातः 6 बजे से रन फार वोट अमरकंटक मैराथन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया है कि पवित्र नगरी अमरकंटक में 5 किमी, 11 किमी व 21 किमी की रन फार वोट अमरकंटक मैराथन का आयोजन किया गया है।

 रन फार वोट अमरकंटक मैराथन अमरकंटक स्थित मेला मैदान रोड से प्रारंभ होकर अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट से इंदिरा पार्क होते हुए नगर परिषद के सामने से होते हुए कल्याण आश्रम से दीनदयाल चौक, बराती तिराहा से थाना के सामने से शहडोल रोड होते हुए जैन मंदिर तिराहा से जैन मंदिर रोड होते हुए सर्किट हाऊस के पीछे से वापस मेला मैदान मंदिर रोड पर समाप्त होगी। उन्होंने सभी से मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित दीप प्रज्ज्वलन तथा रन फार अमरकंटक मैराथन में सहभागिता की अपील की है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

MP Weather: मध्य प्रदेश में एक्टिव हुआ मॉनसून, झमाझम बारिश; इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

MP Weather: मध्य प्रदेश में एक्टिव हुआ मॉनसून, झमाझम बारिश; इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

भोपाल  कुछ दिनों की देरी से आने के बाद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून गुरुवार को मध्य प्रदेश…

23 minutes ago
टैलेंट सर्च 2026-27 बना खेल प्रतिभाओं का महाअभियान

टैलेंट सर्च 2026-27 बना खेल प्रतिभाओं का महाअभियान

भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश की उभरती खेल प्रतिभाओं की पहचान एवं…

57 minutes ago
देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

10 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

10 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

10 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

10 hours ago